फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent child dead body found on the 11th day drowned inKali river

Mainpuri: 11वें दिन मिली मासूम की लाश, काली नदी में डूब गया था बालक; तलाश रही थी पुलिस

Mon, 22 Jan 2024 07:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 07:01 PM IST
सार

नदी के पास बकरियां चराने गया बालक किसी तरह नदी में गिर गया। उस दौरान काफी तलाश के बाद भी बालक का काई सुराग नहीं लगा। 11वें दिन बालक की लाश नदी किनारे पड़ी मिली।
 

विज्ञापन
Innocent child dead body found on the 11th day drowned inKali river
काली नदी का फोटो।

विस्तार

मैनपुरी के बिछवां में काली नदी में बीते बृहस्पतिवार को डूबे आठ वर्षीय बालक का शव सोमवार को 11वें दिन मिला। शव को देख परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम क लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हन्नूखेड़ा निवासी मुकेश शाक्य का आठ वर्षीय पुत्र आर्यन 10 दिन पूर्व काली नदी के पास बकरियां चराने के लिए गया था। उसके साथ हम उम्र साथी भी थे। शाम करीब चार बजे किसी तरह से आर्यन काली नदी में गिर गया। तभी से परिजन व पुलिस की उसकी तलाश में जुट गई थी। आगरा से आई एसडीआरएफ की टीम ने भी तलाश की। लेकिन बालक का शव नहीं मिल सका था। 
विज्ञापन


पुलिस ने कई स्थानों पर जाल भी लगवाए थे। बालक का कहीं कोई पता नहीं लग सका था। सोमवार को 11वें दिन बालक का शव काली नदी किनारे पड़ा मिला। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को देख परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा है। बालक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed