फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inner Ring Road Land Acquisition Case Latest News In Hindi

आगरा: इनर रिंग रोड में फंसे जेपी सिंह ने हाथरस में कराए थे अवैध भुगतान, दस लोगों के खिलाफ नोटिस जारी

Fri, 24 Sep 2021 12:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 Sep 2021 12:46 PM IST
सार

इनर रिंग रोड मामले में फंसे हाथरस के एडीएम वित्त जेपी सिंह, नोएडा एसडीएम कुमार संजय, फिरोजाबाद तहसीलदार गजेंद्र पाल सिंह, लेखपाल शिवचरन, उदयवीर सिंह भदौरिया, रविंद्र कुमार, भूमि अध्यप्ति अमीन मान सिंह, अवधेश दीक्षित, लाखन सिंह व एक अन्य को डीएम प्रभु एन सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। ये सभी अधिकारी व कर्मचारी जमीन खरीद के समय आगरा में तैनात थे।

विज्ञापन
Inner Ring Road Land Acquisition Case Latest News In Hindi
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इनर रिंग रोड व लैंड पार्सल की जमीन खरीद घोटाले में फंसे तत्कालीन एसएलओ जगदंबा प्रसाद उर्फ जेपी सिंह पर हाथरस में भी अनियमितताओं के आरोप हैं। उन्होंने वहां प्रभारी डीएम के रूप में 53.76 लाख रुपये के अवैध भुगतान किए। शासन ने अलीगढ़ कमिश्नर को जांच सौंपी है। इनर रिंग रोड के भू-अधिग्रहण में जेपी सिंह पर सगे-संबंधियों को लाभ पहुंचाने के आरोप हैं। जांच में पुष्टि होने पर डीएम प्रभु एन सिंह ने जेपी सिंह सहित 10 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। 

विज्ञापन

इनके पास था अतिरिक्त चार्ज
इनर रिंग रोड व लैंड पार्सल के लिए रोहता, रहनकला, कुकथला सहित 16 गांवों की 938 हेक्टेयर जमीन एडीए व प्रशासन ने मिलकर खरीदी थी। उस दौरान वर्ष 2013-17 तक जेपी सिंह एत्मादपुर तहसील में एसडीएम थे। उनके पास जिला भूमि अध्यप्ति अधिकारी (एसएलओ) का अतिरिक्त चार्ज था। 
विज्ञापन

जेपी वर्तमान में हाथरस में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर हैं। सितंबर, 2020 में दलित युवती से दुष्कर्म व हत्या के मामले में हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार न्यायिक कार्य से हाईकोर्ट गए हुए थे। तब एडीएम जेपी सिंह पर प्रभारी डीएम का भी चार्ज था। आरोप है कि उन्होंने इस दौरान 53.76 लाख रुपये के अवैध भुगतान किए। प्रभारी डीएम के रूप में उन्हें भुगतान के अधिकार नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी, 2021 में जब राजेश रंजन ने हाथरस के डीएम के रूप में चार्ज संभाला तब गड़बड़ी पकड़ में आई। उन्होंने जेपी सिंह को नोटिस जारी किए। रिपोर्ट शासन को भेजी। मामले में अब अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने अलीगढ़ कमिश्नर गौरव दयाल को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्हें दो महीने में जांच रिपोर्ट शासन को सौंपनी है।

इनर रिंग रोड में फंसे अफसर
इनर रिंग रोड मामले में फंसे हाथरस के एडीएम वित्त जेपी सिंह, नोएडा एसडीएम कुमार संजय, फिरोजाबाद तहसीलदार गजेंद्र पाल सिंह, लेखपाल शिवचरन, उदयवीर सिंह भदौरिया, रविंद्र कुमार, भूमि अध्यप्ति अमीन मान सिंह, अवधेश दीक्षित, लाखन सिंह व एक अन्य को डीएम प्रभु एन सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। ये सभी अधिकारी व कर्मचारी जमीन खरीद के समय आगरा में तैनात थे।

48 घंटे से भूख हड़ताल पर 11 किसान 
आगरा। इनर रिंग रोड मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सदर तहसील में 11 किसानों की 48 घंटे से भूख हड़ताल जारी है। बृहस्पतिवार को कोई अधिकारी किसानों से मिलने नहीं पहुंचा। भूख हड़ताल पर बैठे वेद प्रकाश शर्मा, राकेश सोलंकी, सावित्री चाहर, लाखन सिंह, विशंभर सिंह, लक्ष्मी नारायण बघेल, प्रदीप शर्मा, राम गोपाल शर्मा व श्याम सिंह चाहर का आरोप है कि दोषियों को बचाया जा रहा है। कार्रवाई होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। अनशन स्थल पर अवधेश सोलंकी, देवेंद्र राना, महेश, चंदन सिंह, सूरजभान, देव प्रकाश, राघवेंद्र सिंह, मोहन सिंह चाहर आदि मौजूद रहे।
ब्रज में जानलेवा बीमारी: डेंगू-वायरल से 10 बच्चों समेत 15 की मौत, यहां हुईं सबसे अधिक मौतें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed