{"_id":"584ef17c4f1c1b416b649be1","slug":"inner-ring-road-are-racing-beast","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनर रिंग रोड पर दौड़ रहे जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनर रिंग रोड पर दौड़ रहे जानवर
अमर उजाला ब्यूरो /आगरा
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
साइड गार्डरों से हटाए दिए रिफ्लेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनर रिंग रोड के पहले चरण का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 27 नवंबर को लोकार्पण किया है। करीब 10.9 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन रोड को यातायात के शुरू कर दिया गया। इससे एक ओर जहां फतेहाबाद रोड पर दबाव बढ़ा है तो वहीं कोहरे में हादसे भी होने लगे हैं। जानवरों को रोकने का इंतजाम न होने सड़क पर दौड़ रहे जानवर भी हादसे का शिकार हो रहे हैं। साथ ही हादसों का सबब भी बन रहे हैं।
करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से बने इनर रिंग रोड पर अभी टोल प्लाजा प्रारंभ नहीं हुआ है। इनर रिंग रोड पर जानवरों की वजह से हादसे हो रहे हैं। कुत्तों और सियारों की वजह से कई दुर्घटना हुई हैं। तेज गति से जा रहा एक बाइक सवार कुत्ते से टकरा कर बुरी तरह जख्मी हो गया था। सड़क पर कई जानवरों की कई लाशें पड़ी हैं, जिन्हें हटाया नहीं गया है। इसकी वजह से तेज गति से आ रहे वाहनों को अचानक ब्रेक लगानी पड़ती है। जो रेलिंग लगाई है उससे पार करके बड़े जानवर तो नहीं आ सकते हैं, लेकिन कुत्ते और सियारों को आने से रोकना मुश्किल हो रहा है। सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन तो हटा लिए हैं, लेकिन वाहनों का कचरा वहीं पड़ा है।
रांग साइड आने वालों
कोई रोकने वाला नहीं
गलत साइड में ड्राइविंग की वजह के हादसे हो रहे हैं। आसपास के लोग घूमकर आने के बजाए उल्टी दिशा में गाड़ी दौड़ा देते हैं। इसकी वजह से सामने की ओर से तेज गति से आ रहा वाहन चालक अचानक अपने सामने किसी वाहन को देखकर घबरा जाता है। सड़क पर अभी काम चल रहा है तो कभी निर्माण कार्य में जुटे ट्रक भी रांग साइड आ जाते हैं।
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण करके यातायात का चालू कर दी है। टोल प्लाजा का निर्माण जारी है। इनर रिंग रोड पर ट्रैफिक सामान्य रहे, इसके संबंध में पुलिस प्रशासन को पत्र लिख दिया है।
राजकुमार, सचिव, आगरा विकास प्राधिकरण