फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Information sought from colleges about subjects in two days

कॉलेजों से पूछा गया, उनके यहां कौन से विषय पढ़ाए जा रहे

Thu, 10 Feb 2022 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Information sought from colleges about subjects in two days
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2021-22 में पंजीकृत बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कराई जानी हैं। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह से प्रस्तावित हैं। उससे पहले परीक्षा फॉर्म भरे जाने हैं। सभी संबद्ध कॉलेजों में पढ़ाए जाने वाले विषयों के नाम दो दिन में मांगे गए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि पांच फरवरी को कॉलेजों से जानकारी मांगी गई थी। अधिकतर कॉलेजों ने जानकारी दी नहीं है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप इस बार छात्र-छात्राओं को बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में तीन मेजर विषयों, एक माइनर विषय, एक सह पाठ्यक्रम और एक वोकेशनल पाठ्यक्रम की परीक्षा देेंगे। उसी के अनुरूप परीक्षा फॉर्म भरवाए जाने हैं। कॉलेजों से विषयों की जानकारी इसलिए मांगी जा रही है, जिससे किसी विषय के छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित न रह जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed