फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ineligible people will be removed from the list of free ration, eligible people will be included.

Agra News: निशुल्क राशन की सूची कटेगा अपात्रों का पत्ता, पात्र होंगे शामिल

Mon, 04 Dec 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ineligible people will be removed from the list of free ration, eligible people will be included.
कासगंज। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सरकार की निशुल्क राशन योजना का लाभ पात्रों को देने के लिए आपूर्ति विभाग ने तैयारियां कर ली है। शिविर लगाकर पात्रों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। वहीं जो अपात्र हैं उनको सर्वे के माध्यम से सूची से बाहर किया जाएगा।जिले में वर्तमान में 249608 कार्डधारक राशन योजना से जुड़े हैं। इन कार्डधारकों के 1086528 सदस्यों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। शासन से पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय योजना के तहत कार्ड बनाने के लिए कोटा निर्धारित होता है। इन राशन कार्डों में काफी संख्या में ऐसे कार्डधारक भी हैं जिनके बुजुर्ग सदस्योंं की मृत्यु हो जाने या फिर परिवार की बेटी की शादी हो जाने के बाद भी राशन कार्ड से नाम नहीं हटाया गया है। इनके हिस्से का राशन लिया जा रहा है। इसके साथ ही तमाम अपात्र भी योजना का लाभ ले रहे हैं। तमाम ऐसे परिवार हैं जो पात्र होते हुए भी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे। उन्हें बाजार से महंगा राशन खरीद करना पड़ रहा है। विशेष शिविर लगाकर ऐसे पात्रों लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा। शहरी क्षेत्र में नगर पंचायत विभाग के माध्यम से अपात्रों को चिन्हित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में विकास विभाग एवं ग्राम पंचायत विभाग के माध्यम से सर्वे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed