फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indigo Airlines resumes Mumbai-Agra flight today

मुंबई-आगरा के बीच उड़ान आज से: 40 दिन बाद फिर हो रही शुरू, सप्ताह में तीन दिन चलेगी यह फ्लाइट

Thu, 05 May 2022 12:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 May 2022 12:12 AM IST
सार

करीब 40 दिनों तक बंद रहने के बाद आगरा से मुंबई के बीच इंडिगो एयरलाइंस के विमान फिर से उड़ान भरने लगेंगे। मुंबई-आगरा के बीच यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। 

विज्ञापन
Indigo Airlines resumes Mumbai-Agra flight today
खेरिया एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी से एक बार फिर मुंबई की सीधी हवाई यात्रा की जा सकती है। इंडिगो एयरलाइंस बृहस्पतिवार से मुंबई आगरा के बीच उड़ान शुरू कर रही है। 25 मार्च को इंडिगो ने इस रूट पर उड़ान सेवा बंद कर दी थी। अब सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को मुंबई से आगरा के बीच फ्लाइट उपलब्ध रहेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक एए अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार से मुंबई-आगरा फ्लाइट फिर से शुरू कर रही है। इस उड़ान के जरिए आगरा के पर्यटन के साथ कारोबार को भी गति मिलेगी। इंडिगो एयरलाइंस मुंबई-आगरा फ्लाइट को तीन बार बंद कर शुरू कर चुकी है। बार बार बंद करने और बिना प्रचार केशुरू करने के बाद भी इस फ्लाइट को भरपूर यात्री मिल रहे हैं। 25 मार्च को बंद होने से पहले एयरबस में एक ओर से 150 से 180 तक यात्री हर दिन आ-जा रहे थे। बेंगलुरु की तरह यह फ्लाइट हर दिन फुल चल रही थी।
विज्ञापन

जून में शुरू हो जाएगी अहमदाबाद उड़ान

मुंबई आगरा के बीच उड़ान शुरू होने के बाद आगरा चार शहरों से जुड़ जाएगा। अभी तक आगरा से बेंगलुरु, भोपाल, लखनऊ और अब मुंबई के लिए उड़ान है। दो जून से इंडिगो एयरलाइंस अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने वाला है। इसके लिए वेबसाइट पर बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है। इस तरह जून में आगरा से पांच शहरों के लिए विमान सेवा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर बसें बढ़ाने की मांग

खेरिया हवाई अड्डे पर फ्लाइट की संख्या बढ़ने के साथ एयरपोर्ट से अर्जुन नगर स्थित एयरफोर्स गेट तक लाने-ले जाने के लिए बसों की संख्या बढ़ाने की मांग भी की गई है। टूरिज्म गिल्ड के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना के मुताबिक बेहद खराब मार्कोपोलो बसों को एयरपोर्ट से गेट तक एक किमी की दूरी में चलाया जा रहा है। 

इसके लिए 50 रुपये लिए जा रहे हैं, जबकि दिल्ली में रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट के लिए 50 रुपये आरामदायक मेट्रो के लिए जा रहे हैं। खराब बसों से गेट तक आने वाले यात्रियों के लिए यह बुरा अनुभव है। वह इसे आगरा की छवि से जोड़ते है। टिकट में ही इसे जोड़ दें तो बेहतर रहेगा। एयरपोर्ट से गेट तक ई-बसों की संख्या बढ़ाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed