{"_id":"605eb138643fe75af236e56f","slug":"indian-troops-display-para-dropping-before-south-korea-s-minister-of-national-defence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 10 हजार फीट से कूदे भारतीय सेना के जवान, कारनामे देख हैरान रह गए दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 10 हजार फीट से कूदे भारतीय सेना के जवान, कारनामे देख हैरान रह गए दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री
Sat, 27 Mar 2021 11:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:06 AM IST
सार
- दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री ने किया आगरा का दौरा
- भारतीय सेना के जवानों के देखे कारनामे
विज्ञापन
आगरा में सेना के जवानों के कारनामे देखते दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री सुह वुक इस समय भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। शनिवार को सुह वूक आगरा में आए और उन्होंने भारतीय सेना के जवानों की पैराट्रूपर्स के हैरतअंगेज कारनामे देखे। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री सुह वूक और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के सामने भारतीय सेना के जवानों ने पैरा ड्रॉपिंग का प्रदर्शन किया।
दोनों देशों के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक
सेना के जवानों ने मुकाबला फ्रीफॉल और स्टैटिक लाइन जंप का प्रदर्शन किया। सूह वूक की भारत यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम करीब आधा घंटे तक चला। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा बैठक पर भी चर्चा हुई।
सैनिकों ने किया प्रदर्शन
इस प्रदर्शन के दौरान 105 सैनिकों के साथ कुल 650 सैनिक मौजूद थे, जिसमें 25 पैराट्रूपर्स भी शामिल थे। सैनिकों ने दस हजार फीट की ऊंचाई पर एक विमान से पैरा जंपिंग की। प्रदर्शन में भारतीय सेना के जवानों को बीएमपी, पैदल सेना से लड़ने वाले वाहन और टैंक ले जाते हुए भी देखा गया। इनसे कई राउंड फायर भी किए गए।

सेना के जवान पैरा जंपिंग करते हुए
- फोटो : एएनआई
बता दें कि नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा करने के लिए दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री सुह वुक इस समय भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। दोनों पक्षों ने शुक्रवार की शाम को वार्ता की थी और आपसी सहयोग को बढ़ाने की बात भी कही थी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सुह वुक ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को दिल्ली छावनी में एक समारोह में भारत-कोरिया मैत्री पार्क का उद्घाटन किया था। पार्क दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का प्रतीक है और कोरियाई युद्ध के दौरान भारतीय सेना के चिकित्सा मिशन के योगदान को दर्शाता है।
Agra: Indian Army troops display para dropping before South Korea's Minister of National Defence, Suh Wook and Army Chief General MM Naravane pic.twitter.com/40DCcdVLAv
— ANI UP (@ANINewsUP) March 27, 2021