फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian railway TTE saved a life of passenger

चलती ट्रेन में यात्री को पड़ा हार्ट अटैक, टीटीई की इस करामात ने बचा ली जान

Fri, 09 Feb 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 09 Feb 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
Indian railway TTE saved a life of passenger
heart attack
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात टीटीई आफताब अहमद ने हृदयाघात से पीड़ित यात्री की जान बचाई। स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही यात्री को प्लेटफार्म पर लाया गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें उखड़ने लगी थीं। 
विज्ञापन


इस पर टीटीई ने यात्री को सीपीआर (मुंह से सांस देना) देकर उनकी धड़कन को दोबारा शुरू किया। तब तक एंबुलेंस भी पहुंच गई थी। इसके बाद यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


वाकया गुरुवार सुबह का है। ग्वालियर से आगरा आ रही कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस के कोच एस-3 में ग्वालियर के शमीम (48) सफर कर रहे थे। आगरा के पास पहुंचने पर अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। दिल के मरीज शमीम ने इसकी जानकारी कोच में सफर कर रहे अन्य यात्रियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। कंट्रोल से कैंट स्टेशन पर मैसेज पहुंचा तो टीटीई आफताब अहमद ने रेलवे अस्पताल की मेडिकल टीम को सूचना भेज दी। तकरीबन दस मिनट के बाद ट्रेन कैंट स्टेशन पर पहुंच गई। 

तब तक मेडिकल टीम स्टेशन पर नहीं पहुंच सकी थी। स्टेशन पर मौजूद रेल स्टाफ ने कोच से बीमार यात्री को प्लेटफार्म पर लाए। इसी बीच शमीम को दिल का दौरा पड़ चुका था और उनकी हालत गंभीर थी। सांसें उखड़ने लगी थीं। 

ये देखकर टीटीई आफताब अहमद ने तुरंत ही मरीज को मुंह से सांस देना और थपथपाना शुरू कर दिया। तकरीबन दस मिनट तक सीपीआर देने से मरीज की धड़कन सामान्य हुई। इस पर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डा. संचित त्यागी ने बताया कि टीटीई ने अपने प्रयासों से यात्री की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है। उन्हें पुरस्कृत करने को इलाहाबाद मुख्यालय के अधिकारियों से कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed