फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   indian navy Commando Haresh dies of heart attack in Visakhapatnam

Agra News: नौसेना कमांडो हरेश का विशाखापट्टनम में निधन, घर में मचा कोहराम

Thu, 08 Sep 2022 10:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 10:23 PM IST
सार

घरवालों को जब उनके निधन की जानकारी मिली तो शोक की लहर दौड़ गई। हरेश विशाखापट्टनम में पदस्थ थे। वे भारतीय नौसेना में फरवरी 2019 में भर्ती हुए थे।  वे इस समय कमांडो की ट्रेनिंग कर रहे थे।   

विज्ञापन
indian navy Commando Haresh dies of heart attack in Visakhapatnam
हरेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय नौसेना विशाखापट्टनम में तैनात खेरागढ़ का लाल हृदय गति रुकने से गुरुवार सुबह निधन हो गया। हरेश के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अधिकारीयों ने पार्थिव शरीर को गांव भेजने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


खेरागढ़ के लाल हरेश कुमार सिंह भारतीय नौसेना में विशाखापट्टनम में तैनात थे। हरेश के भाई विष्णु ने बताया कि वह अपनी दिनचर्या के अनुसार अपनी ड्यूटी करके तड़के सुबह साथियों के साथ दौड़ने के लिए वहां एक पहाड़ी पर निकल गए। दौड़ते दौड़ते अचानक ही वह गिर पड़े और उनका निधन हो गया। मृतक हरेश की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नौसेना के अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को गांव भेजने से मना कर दिया है। वहीं परिजन अधिकारियों से पार्थिव शरीर को गांव भेजने की बात पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


हरेश कुमार सिंह फरवरी 2019 में भारतीय नौसेना एसएसआर में भर्ती हुए थे जिसकी वर्तमान तैनाती विशाखापट्टनम में थी। हरेश वर्तमान में नौसेना कमांडो की ट्रेनिंग कर रहे थे। हरेश के पिता भोले सिंह एक अध्यापक हैं जो खेरागढ़ के निजी विद्यालय में भौतिक विज्ञान के छात्र छात्राओं को पढ़ाते हैं। हरेश की मां मीरा देवी ग्रहणी है। हरेश की तीन बहन और एक छोटा भाई है। हरेश की दो बड़ी बहन भारती और आरती को शादी हो चुकी है और छोटी बहन हर्षिता की इस साल ग्रेजुएशन समाप्त हुई है। हरेश का छोटा भाई विष्णु सिंह दयालबाग से मैकेनिकल में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया है जो एक नौकरी की तलाश में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि हरेश की सगाई शादी की बाते चल रहीं थीं लड़की वाले संबंध की बातें करने के लिए घर पर आ जा रहे थे लेकिन हरेश के निधन की खबर सुनते ही परिवार खुशियां मातम में बदल गईं और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वन्हीं उपजिलाधिकारी अनुज नेहरा भी शहीद के घर पहुंच परिवार को ढांढस बंधाने लगी साथ ही सांसद राजकुमार चाहर,विधायक भगवान सिंह कुशवाह,निवर्तमान विधायक महेश गोयल, भाजपा नेता सुधीर गर्ग ने शहीद हरेश के निधन पर शोक जताया है।

मौके पर मौजूद एसडीएम अनुज नेहरा, सीओ महेश कुमार, तहसीलदार प्रदीप कुमार गांव में मौजूद हैं। प्रशासन हरेश के माता पिता को विशाखापत्तनम स्थित आर्मी हॉस्पिटल ले जाने के लिये मना रहा है। जवान के नजदीक मित्र सत्या ने बताया कि पहले तो मौत कारण हार्टअटैक बताया जा रहा था, फिर बताया गया कि मृतक जवान कोविड पॉजिटिव था। जवान का पार्थिव शरीर नहीं मिल रहा है


वहीं हरेश के पिता ने बताया कि हम विशाखापत्तनम नही जायेंगे। अगर पार्थिव शरीर गांव नही लाया गया तो हम चार (हरेश के माता−पिता, छोटा भाई व बहिन) जीते जी जान दे देंगे। खबर लिखे जाने तक सीओ और एसडीएम मृतक जवान के माता पिता को विशाखापत्तनम ले जाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे। हरेश के मित्र ने बताया कि विशाखापत्तनम स्थित नौसेना शिविर से सुबह आठ बजे तक निर्णय होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed