फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   indian cricket team fan in agra said he will iron cloth for six days now for free

धमकी से नहीं डरा टीम इंडिया का ये जबर फैन, बोला अब छह दिन प्रेस फ्री

Fri, 16 Jun 2017 11:19 AM IST
टीम डिजिटल आगरा
टीम डिजिटल आगरा Updated Fri, 16 Jun 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
indian cricket team fan in agra said he will iron cloth for six days now for free
आजाद दिवाकर - फोटो : अमर उजाला
चैंपियंस ट्राफी में भारत की जीत का समर्थन करने वाले आगरा के आजाद दिवाकर डरे नहीं हैं। ना ही उनकी दीवानी किक्रेट को लेकर कम हुई है। हालांकि उनका कहना है कि अपनी मां की चिंता की वजह से उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। बतौर दिवाकर टीम इंडिया को समर्थन देने का उनका यह सिलसिला अब और शिद्दत से जारी रहेगा। 
विज्ञापन


गुरुवार को घटनाक्रम के बाद अमर उजाला से बातचीत में इंडियन क्रिकेट टीम के जबर फैन आजाद दिवाकर ने कहा कि टीम इं‌डिया का समर्थन करने के लिए अगर उन्हें इस तरह डराया जाएगा तो इंडिया की जीत पर वे पांच दिन की बजाय अब छह दिन फ्री प्रेस करेंगे। 
विज्ञापन


इसके साथ ही आजाद ने कहा कि अब तो जब भी इंडिया और पाकिस्तान का मैच होगा तो वह भारतीय टीम को प्रोत्साहित करने के लिए कभी पीछे नहीं रहेंगे और अपने देश को समर्थन करने का क्रम जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में आजाद ने बताया कि 13 तारीख को उनके मोबाइल नंबर पर 0041 नाम के नंबर से इंटरनेशनल कॉल आई थी। फोन करने वाले ने उन्हें टीम इंडिया का समर्थन करने के नाम पर धमकी दी और अपशब्द कहे। बतौर आजाद वे तो व्हाट्सएप चलाना भी नहीं जानते। कालोनी के ही बच्चों ने उनके बैनर का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। 


इसके बाद उनके नंबर पर देश-विदेश से बधाई के कई कॉल आए। भारतीय टीम के फैंस ने उनकी इस मुहिम को काफी सराहा लेकिन इस एक कॉल से उनको थोड़ा दुख पहुंचा। उनका परिवार भी इससे दुखी हुआ लेकिन आजाद का कहना है कि वह अपने मकसद से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्हें पुलिस व प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed