{"_id":"5d36f2af8ebc3e6cca5d8e5c","slug":"indian-army-martyred-soldier-arif-khan-tribute-by-kasganj-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान आरिफ की शहादत के बाद गांव में गम और गुस्सा, पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवान आरिफ की शहादत के बाद गांव में गम और गुस्सा, पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग
Wed, 24 Jul 2019 12:00 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
शहीद आरिफ खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में शहीद हुए कस्बा भरगैन के सैनिक आरिफ को जम्मू में सेना के अफसरों ने अंतिम सलामी दी। वहीं भरगैन में आरिफ की शहादत को नमन किया गया। शोक में डूबे भरगैन के वाशिंदों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
सोमवार सुबह जम्मू कश्मीर के नाबायार्ड में तैनात सैनिक आरिफ खान पठान पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में शहीद हो गए। शहीद हुए आरिफ का शव बड़ौदा में पहुंच रहा है क्योंकि परिजन वहीं रहते हैं।
कस्बा भरगैन के मूल निवासी शहीद सैनिक आरिफ को जम्मू कश्मीर के सेना मुख्यालय पर अफसरों ने अंतिम सलामी दी। वहीं कस्बा भरगैन में भी शहीद को नमन किया गया।

कस्बे के वाशिंदे रिहान खान, इकबाल, सरफराज, रऊफ खान, शाहबाज खान, एमआर खान, रामपाल सिंह सहित तमाम लोगों ने शोक सभा आयोजित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। कस्बे के लोगों का कहना है कि सरकार पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दे। पाक की इस नापाक हरकत ने भरगैन के साथ साथ देश को क्षति पहुंचाई है।
गुजरात के मुख्यमंत्री को भरगैन के वाशिंदों ने किया ट्वीट
भरगैन के वाशिंदों ने गुजरात के मुख्यमंत्री को ट्वीट किया। रिहान खान ने ट्वीट कर मांग की है कि गुजरात सरकार बड़ौदा में रहने वाले शहीद के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा दे और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने ट्वीट का जवाब देते हुए गहरा दुख जताया और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।