फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   India Post Payment Bank Launches Home Delivery Service in etah

डाकघर की आईपीपी बैंक ने शुरू की होम डिलीवरी सेवा, डाकिया घर देने आएगा पैसा

Mon, 15 Apr 2019 05:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Apr 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
India Post Payment Bank Launches Home Delivery Service in etah
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) ने खातों में विस्तार करने के साथ ही अपने खाताधारकों के लिए होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है। खातेधारक को यूनिक आईडी के साथ टोल फ्री नंबर दिया गया है। इस पर कॉल करने के साथ ही डाकिया धनराशि घर लेकर पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन


मुख्य डाकघर के अधीन एटा और कासगंज में सबसे ज्यादा ब्रांच का रिकॉर्ड बन गया है। आईपीपी बैंक की 307 शाखाएं एक साथ काम कर रही हैं। इनमें अब तक 17 हजार खाते खोले जा चुके हैं। वहीं एटा में 9499 और कासगंज में 7388 खाताधारक हैं। 
विज्ञापन


इन खाताधारकों के लिए बैंक की ओर से होम डिलीवरी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। खाताधारक टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पांच हजार रुपये तक अपने घर डाकिये के माध्यम से मंगा सकता है। इसके बाद डाकिया खाताधारक के घर पर बायोमैट्रिक मशीन लेकर पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खाताधारक अपना अंगूठा लगाएगा और उसके खाते से धनराशि का ट्रांजक्शन हो जाएगा। हालांकि इस सुविधा का लाभ वैसे तो कोई भी खाताधारक ले सकता है लेकिन वर्तमान में उम्रदराज (वृद्धजनों) को ही प्राथमिकता के आधार पर सेवाएं दी जा रहीं हैं। 

मुख्य डाक अधीक्षक एसके गुप्ता ने बताया कि दोनों जिलों में 307 शाखाएं संचालित हैं, इनमें खातों का विस्तार करने पर जोर दिया जा रहा है। जिन लोगों ने खाते खोले हैं उनको होम डिलीवर (घर पर धनराशि) पहुंचाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed