फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजादी का जश्न... अमर उजाला के संग: स्वतंत्रता दिवस के स्वागत में दुल्हन की तरह सजी ताजनगरी

Sun, 15 Aug 2021 01:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Aug 2021 01:16 AM IST
सार

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत ताजनगरी के चौराहों को भव्य रूप से सजाया है। 

विज्ञापन
Independence Day of India 2021: agra celebrates independence day with amar ujala
आगरा में की गई भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस के स्वागत में शनिवार की शाम को ताजनगरी के चौराहे सजा दिए गए। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत शहर के चौराहों को सजाया गया है। अलग-अलग संगठनों ने चौराहों को सजाने की जिम्मेदारी उठाई। इसका समन्वय आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन कर रहे हैं। संयोजक सुनील कुमार जैन हैं। रविवार को स्वतंत्रता दिवस पर सद्भावना रैली सुबह दस बजे से आगरा कॉलेज मैदान से शुरू होगी।



परिवार संग गाएं जन-गण-मन
15 अगस्त की सुबह ठीक 10 बजे अपने परिवार के साथ गाएं राष्ट्रगान। राष्ट्रगान के बाद अपनी फोटो 9927122294 नंबर पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। चुनिंदा फोटोग्राफ का प्रकाशन किया जाएगा। ध्यान रहे राष्ट्रगान के दौरान सावधान मुद्रा में ही खड़े हों, उसके बाद ही फोटो क्लिक करें। केवल व्हाट्सएप पर भेजी हुई तस्वीर ही स्वीकार की जाएंगी।

Independence Day of India 2021: agra celebrates independence day with amar ujala
दीवानी चौराहे पर सजावट - फोटो : अमर उजाला
सद्भावना बाइक रैली
15 अगस्त की सुबह दस बजे आगरा कॉलेज मैदान से सद्भावना बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली दीवानी चौराहे से होते हुए वापस आगरा कॉलेज मैदान पर समाप्त होगी। इसमें आगरा रॉयल्स, आगरा इनफिल्ड, बेस्ट राइडर्स, ताज रॉयल्स और आगरा राइडर्स का सहयोग रहेगा।
Independence Day of India 2021: agra celebrates independence day with amar ujala
चौराहे पर लगा मां तुझे प्रणाम का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
सहभागी प्रायोजक
मुख्य प्रायोजक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल हैं। सह प्रायोजक डॉ. नरेश शर्मा (एमडी, डीएम, न्यूरोलॉजी)। पॉवर्ड बाय एफमैक, स्टोन मैन। एसोसिएट पार्टनर सलोनी ऑयल, शिवालिक ग्रुफ ऑफ इंस्टीट्यूशन। अन्य सहयोगी ट्रैंडी होममार्ट, जीएम प्रोडक्ट, सफेदी डिटर्जेंट, गोविंद पंसारी, ईशान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, बायब्रेंट एकेडमी, बालाजी ऑप्टिकल, माही इंटरनेशनल स्कूल, कांग्रेस नेता शब्बीर अब्बास।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day of India 2021: agra celebrates independence day with amar ujala
आगरा कैंट स्टेशन पर सजावट - फोटो : अमर उजाला
ये चौराहे सजाए गए
चौराहा     संस्था
दीवानी चौराहा-    इंडिया राइजिंग
सूरसदन-    भारत विकास परिषद समर्पण
हरिपर्वत-    वॉन वैलेक्स जर्मनी
सेंट जोंस-    पंजाबी सभा
राजामंडी-    आगरा विकास मंच
नालबंद-    मुस्लिम समुदाय
सुभाष पार्क-    अवाम-ए-आगरा
धाकरान-    उमंग धाकड़ समाज
विज्ञापन
Independence Day of India 2021: agra celebrates independence day with amar ujala
चौराहों पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
धौलपुर हाउस-    धौलपुर हाउस मार्केट एसोसिएशन
साईं की तकिया- एमएम सेल्स
भोगीपुरा-    बाजार कमेटी
झूलेलाल चौक-    झूलेलाल समिति
रूई की मंडी-    जागरूक नागरिक सद्भाव समिति
सुल्तानगंज-    सेवा आगरा
खेरिया मोड़-    खेरिया बाजार कमेटी
सिकंदरा-    रामलाल आश्रम।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed