सात हजार फीट की ऊंचाई। एक-एक करके आसमान में छलांग लगाते जांबाज जब हाथों में तिरंगा लहराते हुए जमीन पर उतरते तो पूरा मैदान तालियों की गूंज उठा। यह नजारा शुक्रवार को बीओसी मैदान का था। मौका था आजादी के 75वें वर्ष के स्मरणोत्सव का। थल सेना ने अपने अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन कर हर किसी को गौरवान्वित कर दिया। शत्रुजीत ब्रिगेड के 75 पैरा ट्रूपर्स के काम्बैट फ्री फॉल से हर कोई रोमांचित हो गया। लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी जीओसी इन सी सेंट्रल कमांड और एयर मार्शल आरजे डकवर्थ एओसी इन सी सेंट्रल एयर कमांड की मौजूदगी खास रही।
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ से पहले केंद्र सरकार की पहल पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत आगरा की पैरा ब्रिगेड स्थित बीओसी मैदान में समारोह का आयोजन किया गया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
2 of 9
जबांजों ने किए हैरतअंगेज करतब
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। बाद में भारतीय वायु सेना के तीन एएन-32 विमानों से थल सेना और वायु सेना के 25-25 पैरा ट्रूपर्स ने एक-एक करके सात हजार फीट से छलांग लगाई। इसे कॉम्बैट फ्री फॉल कहा जाता है।
3 of 9
आसमान में लहराया तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में तिरंगे के साथ भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के झंडे भी लहराए। पैरा ट्रूपर्स के हैरतअंगेज करतब देखकर सैन्य अधिकारियों से लेकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाईं। जांबाजों ने आसमान में तिरंगा लहराया तो हर कोई खुशी से झूम उठा। पैरा ट्रूपर्स एक-एक करके बीओसी मैदान पर उतरे। उन्होंने जमीन पर उतरते ही मोर्चा संभाल लिया।
4 of 9
जावानों ने दिखाई जांबाजी
- फोटो : अमर उजाला
कॉम्बैट फ्री फॉल के बाद 75 कुशल पैरा ट्रूपर्स ने निहत्थे लड़ाकू प्रदर्शन किया। भारतीय वायु सेना ने ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का नियोजित हवाई संचालन प्रदर्शित किया। इसके बाद युद्ध के हालात का प्रदर्शन किया। इसमें फायरिंग से लेकर मोर्चा संभालने के बारे में दर्शाया गया। कार्यक्रम का समापन पैराट्रूपर्स के पैरा मोटर प्रदर्शन के साथ हुआ।
5 of 9
लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी के साथ सैन्य अफसर
- फोटो : अमर उजाला
लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने शत्रुजीत ब्रिगेड के शहीद जांबाज सैनिकों, जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था, उन्हें शत्रुजीत युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी। कार्यक्रम में मंडलायुक्त अमित गुप्ता, आईजी नवीन अरोरा और स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर पीके सिंह भी मौजूद रहे। सेना के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम हुआ है।