फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indefinite protest begins in Akola against smart meters

Agra News: अकोला में स्मार्ट मीटर के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Tue, 05 May 2026 12:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Indefinite protest begins in Akola against smart meters
अकोला। स्मार्ट मीटर के विरोध में एक मई को प्रदर्शन के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चौधरी चरण सिंह चाहर वाटी महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस धरने में 16 नामजद सहित सैकड़ों किसानों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर लोगों ने जबरदस्त रोष जताया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक छिद्दी सिंह चाहर और संचालन भारतीय किसान यूनियन के नेता सुरेंद्र सिंह चाहर ने किया। मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर ने कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर हटाए नहीं जाते और सभी प्राथमिकी दर्ज वापस नहीं होतीं, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। वहीं जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने 11 मई को होने वाली महापंचायत में सभी से पहुंचने का आह्वान किया। बताया कि महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत आएंगे। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने इसे जनमानस का मुद्दा बताया। इस मौके पर बाबूलाल, लाल सिंह, मान सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सावित्री चाहर, ममता चौधरी, पूर्व विधायक कालीचरण सुमन, किसान नेता श्याम सिंह चाहर, कृष्णवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed