फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   incrochement, hungree strike

सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने को भूख हड़ताल शुरू

Wed, 11 Sep 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
incrochement, hungree strike
कलक्ट्रेट पर भूख हड़ताल पर बैठा गांव महटौली का परिवार - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सरकारी जमीन कब्जा मुक्त न होने से नाराज ग्राम पंचायत महटौली के ग्रामीणों ने बुधवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। ग्रामीण रोजाना क्रमिक कलक्ट्रेट पर धरना देंगे। उन्होंने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में जमीन खाली न होने तक भूख हड़ताल जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन

विकास खंड घिरोर के गांव महटौली के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन पर मनमाने तरीके से कब्जे की शिकायत थी। इसमें सुरक्षित भूमि पर तालाब खोदने, खलिहान की जमीन पर कब्जा करने व अन्य शिकायतें की गई थीं। मामले की जांच में भी शिकायतें सही पाई गईं, लेकिन इसके बाद भी आज तक सरकारी जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन शांति देवी और विजय पाल भूख हड़ताल पर बैठे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में सरकारी जमीन कब्जा मुक्त होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। इस दौरान रविंद्र कुमार, खुशबू, अनिल कुमार, शिवम, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed