{"_id":"62d054e4f75b2912e74e6afb","slug":"increased-water-discharge-in-ganga-from-haridwar-and-narora-kasganj-news-agr5401521117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार और नरौरा से गंगा में बढ़ा पानी का डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार और नरौरा से गंगा में बढ़ा पानी का डिस्चार्ज
विज्ञापन
कासगंज कछला गंगाजी में बढे़ जलस्तर का फोटो
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। गंगा में हरिद्वार बैराज और बिजनौर बैराज से पानी का डिस्चार्ज काफी बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे के मुकाबले यह डिस्चार्ज दोगुना हो चुका है। पानी बढ़ने के बाद नरौरा बैराज पर पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसी स्थिति में नरौरा से डिस्चार्ज बढ़ा दिया गया है। इस डिस्चार्ज का असर जिले में सुबह तक आ जाएगा। जिससे गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने की आशंका है।
बुधवार को गंगा में हरिद्वार से 55 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। यह डिस्चार्ज बढ़कर बृहस्पतिवार को 1 लाख 5 हजार क्यूसेक पर आ गया। बिजनौर बैराज से बुधवार को 46 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। यह डिस्चार्ज बृहस्पतिवार 90 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया। वहीं नरौरा से बुधवार को 36 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। जो 46 हजार क्यूसेक पर आ गया। ऐसी स्थिति में गंगा के जलस्तर में और वृद्धि की आशंका बनी हुई है, लेकिन अभी बढ़ा हुआ पानी रिवर पैड में ही उफन रहा है।
उफनती गंगा को देखकर तटवर्ती इलाके के ग्रामीण भी चिंतित होने लगे हैं। सिंचाई विभाग ने भी निगरानी बढ़ा दी है। दतलाना के ग्रामीण हरिओम का कहना है कि गंगा में उफान आने लगा है। पानी और बढ़ा तो बाढ़ के हालात पैदा होंगे। उढ़ेर पुख्ता के ग्राम प्रधान शंकर पाल का कहना है कि गंगा में पानी तेजी बढ़ा है। पानी बढने की यही स्थिति रही तो कभी भी बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। अभी तो नदी सूखी होने के कारण के कारण नदी में पानी चल रहा है।