फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Increase in the prices of petrol and diesel, Congressmen protested

पेट्रोल डीजल के दामों में बढोत्तरी, कांग्रेसियों ने जताया विरोध

Mon, 12 Jul 2021 08:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Increase in the prices of petrol and diesel, Congressmen protested
फिरोजाबाद /शिकोहाबाद। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रकट किया गया। शहर कांग्रेस ने घोड़ा गाड़ी पर बाइक रखकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में बैलगाड़ी यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में रसूलपुर आंबेडकर पार्क से तांगे पर मोटरसाइकिल रख कर वकीलपुरा, नालबंद चौराहे से घंटा घर, सदर बाजार होते हुए गांधी पार्क चौराहा तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि महंगाई से लोग परेशान है लेकिन सरकार गरीब जनता को कोई राहत देती नहीं दिख रही। हर दिन पैट्रोल-डीजल और रसोई के दाम बढ़ाकर आम लोगों पर बोझ डाल दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रकाश निधि गर्ग, वकार खालिक, योगेश दिवाकर, शैलेंद्र शर्मा, नुरूल हूदा लाला राइन गांधी, चांद कुरैशी के साथ काफी कांग्रेसजन मौजूद थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में पदयात्रा नाईयो वाली मस्जिद रूकनपुर शिकोहाबाद से शुरू होकर कटरा बाजार, बड़ा बाजार होते हुए स्टेशन रोड पर समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की जनविरोधी सरकारों की नीतियों के कारण आज जनता महंगाई की मार से जूझ रही है। सरकार महंगाई को रोकने के लिए कोई पहल नहीं कर रही। कोरोना में हुए लॉकडाउन ने वैसे ही युवाओं से रोजगार छीन लिया है तो लोगों के कारोबार भी बंद हो गए हैंद्घ ऐसे में जन विरोधी सरकारी का लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं हैं। नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़, धर्म सिंह यादव, शशि शर्मा, हाजी नसीर अहमद, चंद्रकांत यादव, मनोज भटेले, दुष्यंत धनगर, प्रतिमा पाल, शमीम कुरैशी, दाऊद खान, संजय यादव, शाहिद अली, अवनीश यादव, रामशंकर राजौरिया, रामसेवक वैद्य,जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed