फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   incometax, teacher, atul

शिक्षक को आयकर विभाग से मिला डेढ़ करोड़ का नोटिस

Fri, 17 Jan 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
incometax, teacher, atul
17एमएनपी-26- ठगी का शिकार हुए अतुल अग्रिहोत्री। दिल्ली के ध्यानार्थ... - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला दक्षिणी छपट्टी निवासी निजी स्कूल के शिक्षक को आयकर विभाग से डेढ़ करोड़ का नोटिस मिला है। उसने दिल्ली के द्वारिका थाने में जाकर एक बीपीओ कंपनी पर धोखाधड़ी कर खाता खुलवाने का आरोप लगाया। उधर आयकर विभाग के नोटिस की समय सीमा समाप्त समाप्त होने को है। इसके चलते शिक्षक परेशान है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी छपट्टी मोहल्ला निवासी अतुल अग्निहोत्री शहर के होली पब्लिक स्कूल में करीब दस वर्ष से शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षक के अनुसार वर्ष 2011 में वह दिल्ली के द्वारिका सेक्टर सात स्थित एक बीपीओ कंपनी में नौकरी के लिए गए थे। वहां 10 हजार की सैलरी बताने के साथ ही काम पर लगा लिया गया। इस बीच करीब पांच दिन बाद काम न कर पाने पर अतुल से कहा कि वह कन्नौज में एक मोबाइल की दुकान खोल ले। उस दुकान पर बैठने के लिए उसे 20 हजार प्रतिमाह दिए जाएंगे। सैलरी खाते में डाले जाने की बात कहते हुए उससे पैन कार्ड, आधार आदि कागजात लिए गए और एक बैंक में उसका खाला भी खुलवा दिया गया। कई महीने बीतने के बाद भी न तो माल आया न ही उसे सैलरी मिली।
विज्ञापन

अतुल ने दिल्ली जाकर जानकारी ली, लेकिन वहां कोई बीपीओ नहीं मिला। इसके बाद अतुल वापस घर आ गया था। दिसंबर 2019 में उसे आयकर विभाग से टैक्स के तौर पर डेढ़ करोड़ जमा किए जाने का नोटिस मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में हुआ 31 करोड़ का लेनदेन
अतुल के नाम से खुलवाए गए खाते से वर्ष 2011-12 में करीब 31 करोड़ का लेनदेन किया गया। वहीं वर्ष 2012-13 में करीब नौ करोड़ का लेनदेन हुआ। पीड़ित के अनुसार धोखाधड़ी करके उससे कई चेक पर हस्ताक्षर भी कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed