फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inar rigroad

इनररिंग रोड पर अवैध कट, कभी भी हो सकता है हादसा

Mon, 19 Dec 2016 12:14 AM IST
इनररिंग रोड पर अवैध कट, कभी भी हो सकता है हादसा
इनररिंग रोड पर अवैध कट, कभी भी हो सकता है हादसा Updated Mon, 19 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
inar rigroad
इनररिंग रोड पर अवैध कट, कभी भी हो सकता है हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
880 करोड़ की लागत से तैयार किए गए 10.9 किलोमीटर के जिस इनररिंग रोड का लोकार्पण सीएम अखिलेश यादव ने आनन फानन में कर दिया, उस पर अब एक के बाद एक  तमाम खामियां सामने आ रही हैं। एक जगह तो एडीए ने रोड साइड पर रेलिंग ही नहीं लगाई है। वह भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के ठीक बराबर में। रास्ता खुला देख लोगों ने इसे अवैध कट बना लिया है। सर्विस लेन से वाहन इनररिंग रोड और रोड से सर्विस लेन की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे हैं। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। 
विज्ञापन

इनररिंग रोड से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जाने के लिए जो रास्ता दिया गया है, वह अभी बंद है। इसके ठीक  बराबर में इनररिंग रोड की साइड पर लगभग दस मीटर का हिस्सा बगैर रेलिंग के है। इसी को गांव वालों ने अवैध कट बना लिया है।
विज्ञापन

इनररिंग रोड से सर्विस लेन पर आने के लिए कट दो किलोमीटर आगे है लेकिन फिलहाल अवैध कट का इस्तेमाल किया जा रहा है। रोड पर 100 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अंधाधुंध दौड़ते वाहनों के बीच सर्विस लेन से बाइक और कार एंट्री कर रही हैं। इसी तरह इनररिंग रोड से सर्विस लेन पर वाहन जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रास्ता एक्सप्रेस वे पर निर्माण सामग्री लेकर जाने वाले वाहनों के लिए छोड़ा गया था। इनररिंग रोड को शुरू किए जाने के साथ ही इसे बंद किया जाना था लेकिन विकास प्राधिकरण के अधिकारी इसे भूल गए। नतीजा अब हादसे का खतरा बन गया है। बता दें, इनर रिंग रोड के फर्स्ट फेज का लोकार्पण सीएम ने 27 नवंबर को किया था। 20 दिन में भी कट बंद नहीं किया गया है।


होते होते बचा हादसा
आगरा। दिन रविवार। समय दोपहर के एक बजकर दस मिनट। अवैध कट पर सर्विस लेन से इनररिंग रोड पर बाइक सवार एक युवक और महिला एंट्री करने ही वाले हैं, तभी एक डंफर तेजी से आया। यह सर्विस लेन की ओर जा रहा है। बाइक और डंफर बेहद नजदीक आ गए हैं। डंफर चालक ने ब्रेक लगाए। बाइक चला रहे युवक ने दिशा तेजी से बदली। अगर दोनों में से कोई भी जरा भी चूक जाता तो हादसा हो सकता था। युवक ने आगे जाकर बाइक रोक दी। और भगवान को शुक्रिया अदा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed