फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In the investigation from Agra, dengue was confirmed in seven people

आगरा से आई जांच में सात लोगों में हुई डेंगू की पुष्टि

Thu, 09 Sep 2021 05:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
In the investigation from Agra, dengue was confirmed in seven people
मैनपुरी। प्राइवेट लैब की जांच पर सवाल उठाने वाले जिले के अधिकारियों को आखिरकार इस बात को स्वीकार करना ही पड़ा है कि जिले में डेंगू के मरीज हैं। सात और आठ सितंबर को आगरा से कराई गई जांच में सात मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। दो मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच की विभाग को तलाश है।
विज्ञापन

जिले में एक पखवाड़े से बुखार के मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी प्राइवेट लैब से कराई गई जांच को मानने को तैयार नहीं थे। सात और आठ सितंबर को जिला अस्पताल से बुखार के मरीजों के नमूने आगरा मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेज गए थे। बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में 18 में से सात मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन

इनमें बेवर क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी संतोष कुमार की 45 वर्षीय पत्नी अनीता देवी और ज्योंती निवासी खेमकरन का 27 वर्षीय पुत्र नीत कुमार शामिल है। अनीता देवी को परिजनों ने छह सितंबर को बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं नीत कुमार को पांच सितंबर को बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पांच अन्य मरीज कहां के हैं विभाग अभी तक उनका पता नहीं लगा पाया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता और नीत कुमार डेंगू वार्ड में कराए गए भर्ती
जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने के बाद बृहस्पतिवार को अनीता और नीत कुमार को जिला अस्पताल प्रशासन ने डेंगू वार्ड में भर्ती कराया है। मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह ने बताया कि पांच अन्य मरीज कहां भर्ती हैं, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। पता लगते ही उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
जिला अस्पताल में डेंगू जांच हुई शुरू
बृहस्पतिवार से जिला अस्पताल में डेंगू की जांच शुरू हो गई। पहले दिन जिला अस्पताल की ब्लड बैंक स्थित लैब में 49 लोगों के नमूने लेकर जांच कराई गई। देर रात तक जांच रिपोर्ट आने की संभावना बताई गई है।

सात और आठ सितंबर को 18 लोगों के नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे गए थे। इनमें से सात लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं, इनमें से दो अस्पताल में भर्ती हैं।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed