फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In the dispute of children, entered the house and beat the widow

Agra News: बच्चों के विवाद में घर में घुसकर विधवा को पीटा

Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
In the dispute of children, entered the house and beat the widow
कासगंज। ग्राम मुवारिकपुर में बच्चों के विवाद में घर में घुसकर विधवा के साथ मारपीट की गई। जिससे महिला घायल हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम मुवारिकपुर निवासी वीटी पत्नी स्व. राम वकील के बच्चों एवं नेम सिंह के बच्चों के बीच 18 जुलाई को सांय के समय विवाद हो गया। बच्चों की मारपीट की शिकायत महिला ने नेम सिंह से की। इसके बाद नेम सिंह ने गाली गलौज शुरू कर दी और वह महिला को मारने के लिए दौड़े तो महिला जान बचाकर घर भाग आई। नेम सिंह, अपने साथी निरोत्तम, रामपाल के साथ महिला के घर में घुस आया। महिला की लाठी डंडों से मारपीट की ओर उसके बाल पकड़ कर घसीट दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिन्होंने महिला को बचाया। आरोपी धमकी देकर भाग गए। महिला ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed