फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In-laws demanding Rs 5 lakh in dowry, report lodged

Agra News: दहेज में 5 लाख की मांग कर रहे ससुरालीजन, दर्ज कराई गई रिपोर्ट

Fri, 22 Sep 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
In-laws demanding Rs 5 lakh in dowry, report lodged
मैनपुरी। अतिरिक्त दहेज में ससुरालीजन 5 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। असमर्थता जताने पर प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता के परिजन समझाने के लिए गए तो उन्हें भगा दिया गया। शिव नगर कालोनी निवासी पीड़िता ने महिला थाने में ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की आवास विकास निवासी रीता देवी ने बताया कि पुत्री लक्ष्मी उर्फ रिशू की शादी 24 नवंबर 2020 को पंकज राजपूत निवासी शिव नगर कालोनी सदर कोतवाली के साथ की है। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन


पंकज के पिता जगदीश ने कहा कि 5 लाख रुपये दो नहीं तो बेटी को घर ले जाओ। बेटे को व्यापार करवाना है। उसकी दूसरी शादी करा देंगे। अन्य ससुरालीजन ने कहा कि अगर बेटी को इस घर में रखना चाहती हो तो 5 लाख रुपये लेकर आओ। पुत्री को आए दिन पीटा जा रहा है। 17 सितंबर 2023 को पुत्री के ससुरालीजन को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पंकज, ससुर जगदीश, सास शर्मिला, ननद शिवानी, आस्था के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed