फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In B.Sc Mathematics, the cut off in the open section reached 136.6

बीएससी गणित के ओपेन वर्ग में कट ऑफ 136.6 पहुंची

Fri, 17 Sep 2021 01:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
In B.Sc Mathematics, the cut off in the open section reached 136.6
आगरा। सेंट जोंस कॉलेज की ओर से बीएससी जीव विज्ञान के बाद बीएससी गणित प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई। ओपेन वर्ग में कट ऑफ सर्वाधिक 136.6 पहुंची है। छात्र-छात्राएं कॉलेज की वेबसाइट stjohnscollegeagra.in पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन

सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक बीएससी गणित प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 180 सीटों के सापेक्ष 1157 आवेदन मिले थे। विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित फार्मूले के अनुसार ही मेरिट लिस्ट बनाई गई। इसमें आवेदकों के इंटरमीडिएट के प्राप्तांक का 100 फीसदी, हाईस्कूल के प्राप्तांक का 50 फीसदी अंक लिए गए है। इसके अलावा नियमानुसार प्रमाणपत्रों के आधार पर भारांक (दो से 17 अंक) लिए गए हैं। बीएससी गणित में प्रवेश के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में कट ऑफ 127.9 और अनुसूचित जाति (एससी) में कट ऑफ 124.20 गई है। मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रमाणपत्रों का सत्यापन करने के बाद प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed