फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in agra Temples are being decorated with morpankhi in Janmashtami

चार सौ बर्फ सिल्लियों से तैयार हो रहा हिमलिंग, दो हजार किलो मोर पंख से सजेगा ये मंदिर

Mon, 03 Sep 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 03 Sep 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
in agra Temples are being decorated with morpankhi in Janmashtami
मंदिर में की जा रही सजावट। - फोटो : अमर उजाला
सुभाष पार्क के निकट स्थित मां चामुंडा देवी के मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है। 14 फुट का हिमलिंग तैयार किया जा रहा है। इस हिमलिंग में 400 बर्फ की सिल्लियां लगाई जाएंगी। साथ ही अमरनाथ की गुफा बनाई जा रही है। इसमें दो हजार किलो मोर पंखों का उपयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन


प्राचीन श्री मां चामुंडा देवी मेला कमेटी के मीडिया प्रभारी शिवम द्विवेदी ने बताया कि कश्मीर घाटी की झांकी में गिरती हुईं यमनोत्री और गंगोत्री भक्तों का आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी। राधा-कृष्ण का झूला देखने को मिलेगा। मंदिर को सजाने के लिए 50 से 70 कार्यकर्ताओं की टीम लगी है। 
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियों में कृष्ण भक्त दिनरात एक किए हैं। मंदिरों में आकर्षक झाकियां सजाने की प्रतिस्पर्धा शुरू हो चुकी है। किसी मंदिर में अमरनाथ की गुफा तो किसी मंदिर में शेषनाग की लीला दिखाने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई भक्त जहां दो हजार किलो मोर पंख से गुफा बनवा रहे हैं तो कई भक्त हिमलिंग तैयार कराने के लिए चार सौ बर्फ की सिल्लियां मंगा रहे हैं। नेहरू नगर के राधा-कृष्ण मंदिर, शहजादी मंडी के सनातन धर्म मंदिर सहित शहर के तमाम मंदिर में सजाए जा रहे हैं।  

समुद्र मंथन करते दिखेंगे देवता और दैत्य

in agra Temples are being decorated with morpankhi in Janmashtami
झांकी के लिए तैयार किए जा रहे शेषनाग। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर में समुद्र मंथन करते हुए देवता और दैत्य की झांकी कृष्ण भक्तों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी। घटोत्कच की झांकी और गरुड़ पर भगवान विष्णु की सवारी वाली झांकियां काफी पसंद की जाती है। लक्ष्मी नारायण मंदिर के महंत पं. ब्रह्म प्रकाश गौड़ का कहना है कि पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। माखन-मिश्री का भोग भक्तों को प्रसाद के रूप में दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed