फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in agra akhilesh yadav said president election will be contested by common consensus

आगरा पहुंचे अखिलेश, कहा आमसहमति से लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव

Thu, 15 Jun 2017 06:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Thu, 15 Jun 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
in agra akhilesh yadav said president election will be contested by common consensus
आगरा पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
आगरा में डौकी के गांव नगरिया पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव को उनकी पार्टी आमसहमति के बाद लड़ेगी। वे गांव नगरिया में एटा हादसे में मृत लोगों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाने आए थे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को पार्टी फंड से सहायता राशि के चेक भी दिए। 
विज्ञापन


सुबह ही गांव नगरिया पहुंचे अखिलेश यादव पहले पीड़ित परिवारों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख के चेक भी दिए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव को अन्य दलों के साथ संपर्क में है। समाजवादी पार्टी इस चुनाव को आमसहमति के बाद लड़ेगी। 
विज्ञापन


पटना में होने वाली महागठबंधन की रैली को लेकर सपा के अध्यक्ष ने कहा कि वे पटना रैली में जरूर हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सपा और कांग्रेस का गठबंधन आगे भी जारी रहने की बात कही। अखिलेश बोले कि भविष्य की सियासत राहुल गांधी के साथ करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रदेश में गड्ढा मुक्त अभियान पूरी तरह फेल हो गया है। प्रदेश में विकास का कोई कार्य नहीं हो रहा है। वहीं जीएसटी को लेकर कहा कि जीएसटी से व्यापारियों की समस्या कम होने के बजाय बढ़ ही जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed