{"_id":"69598742fbd4fa54860ac531","slug":"in-a-school-in-jaitpur-kalan-there-are-three-teachers-for-12-children-agra-news-c-25-1-mbd1042-956742-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जैतपुर कलां के एक स्कूल में 12 बच्चों पर तीन शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जैतपुर कलां के एक स्कूल में 12 बच्चों पर तीन शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बच्चों की संख्या के हिसाब से शिक्षकों की तैनाती की जाए। इसके लिए शिक्षकों के समायोजन सूची विभाग के स्तर से घोषित की गई। जैतपुर कलां के एक स्कूल में 12 बच्चों पर तीन शिक्षक तैनात है। ऐसे में सूची पर सवाल खड़े होने लगे है।
जिले में 250 एकल स्कूल हैं, इनमें अभी तक 163 शिक्षकों के समायोजन की सूची जारी हुई है। शिक्षक संगठनों ने 50 आपत्तियां दर्ज कराई हैं। शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष कीर्तिपाल सिंह टाइगर ने बताया कि जिले में एकल स्कूलों को समाप्त किया जाना था, लेकिन इस समायोजन के बाद एकल स्कूलों की संख्या कम नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जैतपुर कलां के एक स्कूल में मात्र 12 बच्चे हैं, वहां तीन शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन
बिचपुरी ब्लाॅक के कंपोजिट विद्यालय दहतोरा में 184 बच्चे होने के बाद भी चार का समायोजन कर आठ कक्षाओं को सिर्फ तीन शिक्षकों के भरोसे छोड़ दिया गया है। इसी प्रकार असित कुमार कुलश्रेष्ठ का प्राथमिक विद्यालय बीच का पुरा विप्रावली, पिनाहट में समायोजन कर दिया गया, जबकि वहां शिक्षिका संध्या पाल के कार्यभार ग्रहण करने के आदेश पहले से हैं।
विज्ञापन
बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि समायोजन मानक के अनुसार ही किया गया है। नगर क्षेत्र के 26 एकल स्कूलों में दो शिक्षक तैनात किए गए हैं। जिले में एकल स्कूलों में न्यूनतम दो शिक्षकों की तैनाती की गई है।