{"_id":"62210df798cb4e7b7c76fb4d","slug":"in-a-domestic-dispute-a-woman-along-with-her-son-set-fire-both-scorched-agra-news-agr5259928144","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में बेटे सहित महिला ने लगाई आग, दोनों झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह में बेटे सहित महिला ने लगाई आग, दोनों झुलसे
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव जयनगर में बृहस्पतिवार की सुबह घरेलू कलह में रजनी देवी (30) ने सात वर्षीय बेटे के साथ खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इससे मां-बेटे दोनों झुलस गए। गांववालों ने दरवाजा तोड़कर इनकी जान बचाई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
थानाध्यक्ष डौकी बहादुर सिंह के मुताबिक रजनी देवी के पति शिवदत्त ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उनकी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद शिवदत्त घर के बाहर बरामदे में बैठ गया। तभी गुस्से में रजनी सात वर्षीय पुत्र हिमांशु को लेकर कमरे में चली गई। भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद बेटे और खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलते देख शिवदत्त चीखते-चिल्लाते दौड़ा।
चीख-पुकार पर आसपास के लोग भी आ गए। लोगों ने दरवाजा तोड़ा, तो मां-बेटे लपटों से घिरे थे। गांववालों ने किसी तरह आग बुझाई। दोनों काफी झुलस गए थे। जिन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ ने बताया कि महिला ने घरेलू कलह में यह घटना की है। अभी तहरीर नहीं मिली है। महिला के बोलने की स्थिति में आने पर ही घटना के बारे में और सच्चाई का पता चलेगा।