{"_id":"5e7c60918ebc3e72bc033bc3","slug":"improving-condition-of-corona-infected-patient-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: आगरा के आखिरी संक्रमित मरीज की हालत में सुधार, सात हो चुके हैं ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: आगरा के आखिरी संक्रमित मरीज की हालत में सुधार, सात हो चुके हैं ठीक
Thu, 26 Mar 2020 03:15 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 26 Mar 2020 03:15 PM IST
सार
आठ में से सात पहले ठीक हो चुके, आठवें की जल्द आ सकती है रिपोर्ट
जिला अस्पताल में 31 की स्क्रीनिंग करने के बाद नौ के लिए नमूने
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित आठवें मरीज की हालत में भी सुधार है। यह रेलवे अधिकारी की बेटी है, जो बंगलूरू से मायके आई थी। उसकी रिपोर्ट जल्द आ सकती है। कोरोना के सात मरीज पहले ही ठीक हो चुके हैं।
कोरोना वायरस से जागरूकता और सावधानी का ही असर है कि मंगलवार को लिए गए 17 नमूनों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। दो विदेशी समेत पांचों को छुट्टी दे दी है। इनको 14 दिन तक क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। बुधवार को नौ और लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिए हैं।
नौ के नमून लिए
जिला अस्पताल में बुधवार को 31 लोग कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना देने के लिए आए थे। इनकी डॉक्टरों ने स्क्रीनिंग की और ट्रेवलिंग हिस्ट्री को देखते हुए नौ के नमूने लिए हैं। इनमें से दो को एहतियातन आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है।

Trending Videos
मंगलवार को 17 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद फतेहाबाद रोड स्थित क्वारंटीन सेंटर में भर्ती दो विदेशी और जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन लोगों को भी घर भेज दिया है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि सभी रिपोर्ट निगेटिव हैं, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। घरों से कतई बाहर न निकले।
503 के लिए गए नमूने
अभी तक जिले में 503 नमूने लिए गए हैं, जिसमें से आठ लोगों कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से सात मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। एक मरीज भर्ती है। नौ नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
एसएन में भर्ती मरीज का लिया नमूना
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज का एक और नमूना जांच के लिए किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ भेजे गए हैं। इसका एक नमूना सोमवार को भी भेजा था, यह निगेटिव बताया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक रिपोर्ट जिला प्रशासन के पास नहीं आई है। दूसरा नमूना भी निगेटिव आने के बाद इसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।