फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Impressive victories for Agra, Lucknow, Gorakhpur, and Varanasi in the state-level women's kabaddi tournament.

Agra News: प्रदेशीय महिला कबड्डी में आगरा, लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी की दमदार जीत

Wed, 05 Aug 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Impressive victories for Agra, Lucknow, Gorakhpur, and Varanasi in the state-level women's kabaddi tournament.
जिमना​स्टिक व कबड्डी ​खिलाड़ी
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेशीय महिला कबड्डी और महिला जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। कबड्डी में 18 मंडलों एवं एक छात्रावास सहित कुल 19 टीमें भाग ले रही हैं। जबकि जिमनास्टिक प्रतियोगिता में 11 मंडलों, एक स्पोर्ट्स कॉलेज व एक छात्रावास सहित कुल 13 टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कबड्डी प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में वाराणसी मंडल ने अलीगढ़ को 29-13 से हराया। इसके बाद गोरखपुर ने बस्ती को 34-4 से, मुरादाबाद ने देवीपाटन को 43-20 और कानपुर ने चित्रकूट धाम को 24-20 से हराया। अगले मैच में अलीगढ़ ने अयोध्या को 34-10 से, आगरा मंडल ने आजमगढ़ को 23-20 से, लखनऊ ने प्रयागराज को 38-20 से पराजित किया। बरेली ने झांसी को 33-22 से और आगरा छात्रावास ने गोरखपुर को 42-9 से हराया।
विज्ञापन

जिमनास्टिक प्रतियोगिता के फ्लोर व्यायाम स्पर्धा में आगरा छात्रावास की श्रद्धा ने प्रथम, कल्पना ने द्वितीय व गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज की पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेज कूद स्पर्धा में आगरा मंडल की अनन्या गुप्ता प्रथम, आगरा छात्रावास की अंशिका द्वितीय व गोरखपुर मंडल की शिल्पी तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में निर्णायक की जिम्मेदारी सुनील श्रीवास्तव, मनीष दिवाकर, विनोद चौधरी, अश्वनी चौधरी, विक्रम, संजय, सत्यदेव, कन्हैया, पवन, जयप्रकाश, संतोष लोधी और विनीत सारस्वत ने निभाई। वहीं जिमनास्टिक स्पर्धाओं में पूजा शर्मा, राजेश यादव, जावेद, रामप्रवेश दुबे, हिमांशु शर्मा, अभय कुमार, शिवम यादव और विकास यादव निर्णायक रहे।

जिमनास्टिक व कबड्डी खिलाड़ी

जिमनास्टिक व कबड्डी खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed