फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IMA slams FIR against doctor, threatens strike

Agra News: डॉक्टर पर एफआईआर पर भड़की आईएमए, हड़ताल की चेतावनी

Sat, 06 Dec 2025 02:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
IMA slams FIR against doctor, threatens strike
101, बोदला सिकंदरा डॉक्टर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का हुआ गठन
आगरा। चिकित्सक पर एफआईआर दर्ज होने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भड़क गई है। एफआईआर रद्द न होने पर डॉक्टरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। तोता का ताल स्थित कार्यालय में आपात बैठक करते हुए आईएमए जल्द पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से भी मिलेगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि बीते दिनों उजाला सिग्नस रेनबो में सेवारत डॉ. अनुराग बंसल के खिलाफ तीमारदार ने अभद्रता की थी। तीमारदार अल्ट्रासाउंड कक्ष में घुस गए थे। इनके खिलाफ पुलिस ने आननफानन में एफआईआर दर्ज कर दी। यह सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है। चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर रद्द न होने और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति होने पर हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। बैठक में सचिव समेत पांच पदाधिकारियों के इस्तीफे को भी नामंजूर कर दिया है। सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा ने कहा कि चिकित्सकों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। पदाधिकारियों में कुछ मतभेद हो गए थे, वे सचिव के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बैठक में डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी, डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ, डॉ. ओपी यादव, डॉ. शम्मी कालरा, डॉ. स्वाति, डॉ. सीमा सिंह,डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. मुकेश भारद्वाज, डॉ. मानवेंद्र शर्मा, डॉ. पंचशील ,डाॅ. अभिनव, डॉ. निखिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed