फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IMA elections will be held in Agra on September 28

आईएमए चुनाव: 28 सितंबर को होगा मतदान, 1500 चिकित्सक चुनेंगे अध्यक्ष; इन दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर

Sun, 21 Sep 2025 09:35 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 21 Sep 2025 09:35 AM IST
सार

आगरा में आईएमए अध्यक्ष पद को लेकर सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में अब 28 सितंबर को चुनाव होगा, जिसमें 1700 चिकित्सक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में दो दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर है।

विज्ञापन
IMA elections will be held in Agra on September 28
चिकित्सक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए सहमति नहीं बन पाई। डॉ. हरेंद्र गुप्ता और डॉ. योगेश सिंघल में से किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया। अब 28 सितंबर को मतदान होगा। इसमें करीब 1700 चिकित्सक मतदान करेंगे।
विज्ञापन


चुनाव समिति के डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी ने बताया कि उपाध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. हरेंद्र गुप्ता और डॉ. योगेश सिंघल के बीच मुकाबला होगा। 28 सितंबर को आईएमए भवन पर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित और पूर्व अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव ने बताया कि डॉ. जितेंद्र चौधरी और डॉ. सीमा सिंह उपाध्यक्ष चुने गए हैं। डॉ. मुकेश भारद्वाज कोषाध्यक्ष बने हैं। डॉ. अश्वनी यादव और डॉ. करण रावत संयुक्त सचिव और डॉ. अमिता कुशवाहा सांस्कृतिक सचिव नियुक्त हुईं। डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल साइंटिफिक सचिव डॉ. अशांक गुप्ता खेलकूद सचिव और डॉ. अर्पिता सक्सेना एडिटर बनी हैं। 28 सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed