{"_id":"60ee863d67f9300e517920c8","slug":"ima-doctors-recorded-statements-of-69-patients-and-relatives-in-shri-paras-hospital-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्री पारस अस्पताल: 69 मरीजों और तीमारदारों के दर्ज किए बयान, सभी ने ऑक्सीजन की कमी की बात कही...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री पारस अस्पताल: 69 मरीजों और तीमारदारों के दर्ज किए बयान, सभी ने ऑक्सीजन की कमी की बात कही...
Wed, 14 Jul 2021 12:07 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:07 PM IST
सार
मंगलवार को जांच समिति की व्हाट्सएप के जरिये अभी तक जांच की समीक्षा की। इसमें 69 मरीजों और तीमारदारों ने अपने बयान में ऑक्सीजन की कमी, सीसी टीवी कैमरे बंद करने, 26 अप्रैल को अस्पताल में अफरा-तफरी, सिलिंडर खुद लेकर आए जैसी बातें बताई हैं।
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल प्रकरण पर बैठक करते आईएमए के चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री पारस अस्पताल में दमघोंटू मॉकड्रिल की हकीकत पता करने के लिए आईएमए की जांच समिति ने 69 मरीजों और तीमारदारों से बात कर बयान दर्ज कर लिए हैं। 22 मरीज और उनके परिजनों से अभी तक बात नहीं हो पाई है। आगे की रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार को तोता के ताल स्थित कार्यालय पर जांच समिति की बैठक होगी।
विज्ञापन
मंगलवार को जांच समिति की व्हाट्सएप के जरिये अभी तक जांच की समीक्षा की। इसमें 69 मरीजों और तीमारदारों ने अपने बयान में ऑक्सीजन की कमी, सीसी टीवी कैमरे बंद करने, 26 अप्रैल को अस्पताल में अफरा-तफरी, सिलिंडर खुद लेकर आए जैसी बातें बताई हैं। मृतकों के परिजनों ने खुद के सिलिंडर लेकर आए और लगाने के 15 मिनट बाद ही मौत की बात भी बताई है। अब बाकी के 22 मरीजों और तीमारदारों से बात करने के बाद रिपोर्ट तैयार होगी, जिसे आईएमए अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। अभी तक हुई जांच की समीक्षा के लिए बुधवार को सभी सदस्य बैठक करेंगे।
विज्ञापन
जांच अंतिम दौर में
जांच अंतिम दौर में चल रही है। मरीज और उनके परिजनों से बात कर रिपोर्ट बनाई है। सभी सदस्य बुधवार को बैठक कर आगे की जांच करने की दिशा पर मंथन होगा। - डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य जांच समिति
विज्ञापन
आज होगी चर्चा
कई पहलुओं पर समिति जांच कर रही है, इसके चलते कुछ दिन और जांच पूरी होने में लग जाएंगे। बुधवार को जांच की समीक्षा करते हुए सदस्यों से चर्चा भी करेंगे। - डॉ. राजीव उपाध्याय, अध्यक्ष आईएमए
वकीलों ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक पोस्टकार्ड से पहुंचाएंगे पीड़ितों की आवाज
युवा अधिवक्ता संघ ने श्री पारस अस्पताल के पीड़ितों की तरफ से सीबीआई जांच की मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान की शुरूआत की है। इसके माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजा जाएगा। दीवानी न्यायालय के प्रत्येक चैंबर पर पोस्टकार्ड दिए जाएंगे। सभी अधिवक्ता सहयोग के लिए तैयार हैं। वहीं गली मोहल्लों में भी लोगों से पोस्टकार्ड भरवाए जाएंगे।
युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने बताया की पैनल में अब अन्य अस्पताल के पीड़ित भी आने लगे हैं। शाहगंज निवासी नवीन सक्सेना ने पत्नी के इलाज में बरती गई लापरवाही की शिकायत की। उनकी पत्नी का इलाज एक अस्पताल में हुआ था। उनकी मौत पर पहले हृदयघात से मौत होना दर्शाया, बाद में कोरोना पॉजिटिव बताया गया। नितिन वर्मा का कहना है कि पोस्टकार्ड अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मंगलवार को 250 पोस्टकार्ड का वितरण किया गया है। इनको पोस्ट कर दिया जाएगा।
दीवानी में बैठक में संरक्षक सुनील शर्मा, उमेश कुमार वर्मा, योगेश लवानिया, कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, गगन शर्मा, ऋषि कुमार वर्मा, सुशील अग्रवाल, धर्मेंद्र निषाद, राजीव ठाकुर, कृपाल सिंह, सुमित पालीवाल, राहुल वर्मा, वरुण शर्मा, पंकज सिंह, कृष्ण कांत शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, बुधवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री से मिलने जाएगा।
श्री पारस अस्पताल पर बदले सुर: डीएम बोले- नहीं दी क्लीनचिट, पुलिस कार्रवाई के लिए स्वतंत्र