फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ima Doctors Get 26 Patients Mobile Numbers In Case Of Shri Paras Hospital

श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल: आईएमए जांच समिति को 26 मरीजों के और मिले फोन नंबर,जानी जाएगी हकीकत

Fri, 02 Jul 2021 09:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 02 Jul 2021 09:31 AM IST
सार

डॉ. संजय चतुर्वेदी ने डॉ. अरिन्जय जैन से बात कर 26 और मरीजों के फोन नंबर उपलब्ध कराए हैं। इनसे शुक्रवार से एक-एक मरीज से बात कर रिपोर्ट बनेगी। इनसे ऑक्सीजन की किल्लत समेत दस प्रश्न कर हकीकत जानी जाएगी। 

विज्ञापन
Ima Doctors Get 26 Patients Mobile Numbers In Case Of Shri Paras Hospital
श्री पारस अस्पताल प्रकरण पर बैठक करते आईएमए के चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में श्री पारस अस्पताल के संचालक डॉ. अरिन्जय जैन ने जांच समिति को 26 और मरीजों के फोन नंबर उपलब्ध कराए हैं। समिति के पास अब कुल 45 मरीजों की नंबर मिल चुके हैं। शुक्रवार से इनसे बात करना शुरू होगा। डॉक्टरर्स डे के कारण गुरुवार को जांच समिति की बैठक नहीं हुई है।

विज्ञापन


जांच समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि 26 अप्रैल को 91 मरीज भर्ती होने की जानकारी दी थी, इसमें ये 19 के फोन नंबर ही थे। गुरुवार को डॉ. संजय चतुर्वेदी ने डॉ. अरिन्जय जैन से बात कर 26 और मरीजों के फोन नंबर उपलब्ध कराए हैं। इनसे शुक्रवार से एक-एक मरीज से बात कर रिपोर्ट बनेगी। इनसे ऑक्सीजन की किल्लत समेत दस प्रश्न कर हकीकत जानी जाएगी। 
विज्ञापन


जानकारी मिलनी शुरू
मरीजों की जानकारी मिलनी शुरू हो गई है, अब जांच अंतिम मुकाम तक पहुंचेगी। किसी का भी दोष साबित होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की भी संस्तुति की जाएगी।  - डॉ. सुधीर धाकरे, संयोजक जांच समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

Ima Doctors Get 26 Patients Mobile Numbers In Case Of Shri Paras Hospital
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: सामाजिक कार्यकर्ता शबी हैदर जाफरी, मोहन अग्रवाल और सत्यवीर चौधरी (बायें से दायें क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला
23 दिन में 22 की छंटनी... तीन तथ्य और सच दूर
आठ जून को वायरल मॉकड्रिल के वीडियो में डॉ. अरिन्जय ने 22 मरीजों की छंटनी की बात कही थी। उन पर 22 मरीजों की मौत के आरोप लगे। प्रशासन ने तक 26 और 27 को सात लोगों की मौत की बत कही थी। प्रशासनिक जांच में उन दो दिनों में मृतकों की संख्या 16 निकली। बुधवार को आईएमए जांच कमेटी ने 26 अप्रैल को 10 लोगों की मौत को सदस्यों के सामने रखा है।

प्रशासन की जांच में दो दिन में सात मरीजों की मौत
प्रशासन ने 26 और 27 अप्रैल को सात मरीजों की मौत बताई। जबकि वायरल वीडियो में पांच मिनट ऑक्सीजन बंद कर दी और 96 में से 22 मरीज छंट गए, नीले पड़ गए बात कही गई। 

16 मृतकों के परिजन आए सामने, दर्ज कराए बयान
26 और 27 अप्रैल को अस्पताल में 16 मृतकों के परिजन ने प्रशासन के यहां बयान दर्ज कराए, इससे प्रशासन की जांच संदेह में आ गई। इसके बाद भी प्रशासन ने उनके बयानों को नजरअंदाज कर दिया। 
 

आईएमए को दी एक दिन में 10 की मौत की जानकारी
आईएमए की जांच समिति को डॉ. अरिन्जय जैन की ओर से दी गई 91 मरीजों की सूची में 26 अप्रैल को 10 मौत दर्शाई गई हैं। 27 अप्रैल का रिकार्ड अभी उपलब्ध नहीं कराया है। ऐसे में प्रशासन की क्लीन चिट पर फिर सवाल खड़े हुए।

मरीजों की मौत की सच्चाई दबाई गई
श्री पारस अस्पताल में 22 मरीजों की मौत की सच्चाई दबाई गई। प्रशासन ने 16 मृतकों के परिजनों के बयानों को भी दरकिनार कर अस्पताल प्रशासन को क्लीन चिट दे दी। इससे प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध है। - नरेश पारस, सामाजिक कार्यकर्ता

एसआईटी जांच के लिए जाएंगे कोर्ट
आईएमए को एक दिन में 10 मरीजों के रिकॉर्ड दिए गया, ऐसे में श्री पारस अस्पताल प्रकरण की सच्चाई तभी सामने आएगी, जब इसकी एसआईटी गठित कर जांच कराई जाए। इसके लिए वह कोर्ट की शरण लेंगे। - शबी हैदर जाफरी, सामाजिक कार्यकर्ता 

टीका ही बचाएगा जान: युवाओं में टीकाकरण के लिए जोश, 3.90 लाख ने लगवाई वैक्सीन


श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल मामला: आगरा के युवा अधिवक्ताओं का पैनल लड़ेगा पीड़ितों की लड़ाई, अदालत में प्रार्थनापत्र
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed