{"_id":"6a9f8a1123cfbcaef70ca4ea","slug":"ima-agra-elections-on-september-27-1-748-doctors-to-cast-their-votes-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: आईएमए चुनाव 27 सितंबर को, 1748 डॉक्टर करेंगे मतदान; 21 पदों पर होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: आईएमए चुनाव 27 सितंबर को, 1748 डॉक्टर करेंगे मतदान; 21 पदों पर होगा मुकाबला
Tue, 08 Sep 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:37 AM IST
सार
आईएमए आगरा शाखा के 2026-27 के चुनाव 27 सितंबर को होंगे, जिसमें 1748 चिकित्सक मतदान करेंगे। 21 पदों के लिए 10 सितंबर तक आवेदन होंगे, जबकि 13 सितंबर को पात्र दावेदारों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
चिकित्सक सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा शाखा 2026-27 के लिए चुनाव 27 सितंबर को होंगे। इसमें 1748 चिकित्सक मतदान करेंगे। विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। पांच सदस्यीय चुनाव समिति भी गठित कर दी है। इस संबंध में सोमवार को आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव, वैज्ञानिक सचिव समेत 21 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। 10 सितंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पात्र दावेदारों की सूची 13 को जारी की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 सितंबर है। 27 को तोता के ताल स्थित कार्यालय में सुबह 9 से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
देर शाम परिणाम जारी कर दिया जाएगा। चुनाव समिति में डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. ओपी यादव, डॉ. राजीव उपाध्याय भी हैं। समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि पहचानपत्र देखकर मतदान की अनुमति मिलेगी। इसकी वीडियोग्राफी भी होगी।