{"_id":"5d8129be8ebc3e016a181689","slug":"illness-two-children-death-helth-mainpuri-news-agr4062656150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित दो मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित दो मासूमों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में संक्रामक बीमारी लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुखार से पीड़ित दो और मासूमों की मौत हो गई। वहीं 40 मरीजों को बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया। सात मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए रेफर किया गया है।
मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। यहां तीन सौ से अधिक बुखार से पीड़ित मरीजों को उपचार दिया गया। 40 मरीजों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें भर्ती कराया गया। परोंख निवासी विशंभर सिंह के दो साल के पुत्र राज को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे।
मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव भूपतिपुर निवासी नंदकिशोर के एक माह के पुत्र राज को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। इसका भी परिजन एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एक ही परिवार के पांच लोगों में मिले डेंगू के लक्षण
मैनपुरी। नगर के दीवानी रोड स्थित नगला निरंजन निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। उनके इलाज जारी है।
नगला निरंजन निवासी रामदयाल सिंह व उनके पत्नी शांतिदेवी के अलावा पुत्र अनिल कुमार, छोटे बेटे उपदेश की पत्नी नीरज और बेटी बीना को बुखार आ रहा था। सभी ने चिकित्सक की सलाह पर शहर की एक निजी पैथोलॉजी पर डेंगू की जांच कराई।
रिपोर्ट के अनुसार सभी की जांच में एनएस-1 पॉजिटिव निकला है। डॉक्टर के अनुसार ये डेंगू के लक्षण हैं। सभी लोग निजी चिकित्सक के यहां उपचार ले रहे हैं। वहीं सीएमओ डॉक्टर एके पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल में जांच की व्यवस्था है, लोग प्राइवेट पैथोलॉजी की जगह जिला अस्पताल में जांच कराएं। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के बारे में जांच कराई जाएगी। डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें उचित उपचार दिलाया जाएगा।