फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal weapons were being made at home in Halpura, artisans caught from the spot

हलपुरा में घर में बन रहे थे अवैध असलहा, कारीगर मौके से पकड़ा

Fri, 10 Sep 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Illegal weapons were being made at home in Halpura, artisans caught from the spot
पुलिस हिरासत में असलाह फैक्ट्री संचालन का आरोपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव हलपुरा में घर में अवैध असलहा बनाए जाने का धंधा चल रहा था। बृहस्पतिवार की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर कारीगर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो देसी रायफल व कई अधबने तमंचे आदि उपकरण बरामद हुए हैं। शुक्रवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी ने पुलिस कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। बताया कि दन्नाहार थाना पुलिस ने गांव हलपुरा में अवैध शस्त्र बनाने वाले एक कारीगर को गिरफ्तार किया है। एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि सीओ सिटी अभय नारायण राय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव हलपुरा निवासी रुपेंद्र उर्फ पप्पू सिंह घर के सामने टीनशेड में अवैध असलहा बना रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार की शाम दबिश दी।
विज्ञापन

मौके से रुपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया, मौके से पुलिस को दो देसी राइफल, कई अधबने तमंचे आदि उपकरण बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed