फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal Mining In Agra Police Action Over 105 Cases And 32 arrested

Illegal Mining: एक्शन में आई पुलिस, सात दिन में 105 मुकदमे, 32 गिरफ्तार, सरगना पकड़ से दूर

Fri, 09 Sep 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि 105 मुकदमे दर्ज कर सौ वाहन जब्त किए गए हैं। 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह मुकदमे अवैध खनन, परिवहन और गलत नंबर प्लेट लगाने के संबंध में हैं।

विज्ञापन
Illegal Mining In Agra Police Action Over 105 Cases And 32 arrested
अवैध खनन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान और मध्य प्रदेश से अवैध खनन की बालू, गिट्टी और डस्ट लेकर आने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। 15 दिन में 105 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 100 वाहन जब्त किए, लेकिन इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद भी सरगना हाथ नहीं आ सके हैं। पुलिस का दावा है कि सरगना फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश चल रही है।
विज्ञापन


अवैध खनन को लेकर सैंया और खेरागढ़ क्षेत्र में पुलिस विशेष रूप से कार्रवाई कर रही है। खनन के वाहन पहले हाईवे से होते हुए आते थे, लेकिन अब लिंक मार्ग से भी आ रहे हैं। लिंक मार्ग पर भी पुलिस लगाई गई है। पुलिस ने सबसे पहले कार्रवाई करते हुए 54 डंपर सीज किए थे। इस मामले में 53 मुकदमे दर्ज किए गए थे। आठ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। इन मुकदमों में संचालक बीएस परमार, कंसाना, तोमर और आरएस उपाध्याय को भी नामजद किया। मगर, यह आरोपी अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं। इसके बाद भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए लगी पुलिस टीम 

एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि 105 मुकदमे दर्ज कर सौ वाहन जब्त किए गए हैं। 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह मुकदमे अवैध खनन, परिवहन और गलत नंबर प्लेट लगाने के संबंध में हैं। मुख्य सरगनाओं की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम लगी है। वह फरार हो गए हैं। टीम दबिश दे रही है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed