{"_id":"62c4172150b20802316c2da1","slug":"illegal-liquor-recovered-in-the-guard-room-of-bsnl-office-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बीएसएनएल दफ्तर के गार्ड रूम में मिली चंडीगढ़ से लाई गई अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बीएसएनएल दफ्तर के गार्ड रूम में मिली चंडीगढ़ से लाई गई अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
सार
गार्ड रूम से बरामद अवैध शराब की कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी गार्ड को बरामद कर लिया है। दूसरा आरोपी फरार है।
विज्ञापन
बरामद शराब और आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के शहजादी मंडी स्थित बीएसएनएल के कार्यालय के गार्ड रूम में चंडीगढ़ की अवैध शराब रखी गई थी। गार्ड अवैध शराब का धंधा कर रहा था। पुलिस ने मंगलवार को छापा मारकर गार्ड को पकड़ लिया। गार्ड रूम से करीब सवा लाख रुपये की शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि बीएसएनएल का दफ्तर शहजादी मंडी में है। इसमें विजय कुमार गार्ड की नौकरी करता है। राम विहार कॉलोनी निवासी पंकज बघेल से उसकी दोस्ती है। पंकज बघेल शराब की तस्करी में जेल जा चुका है। वह गार्ड के साथ मिलकर अवैध शराब लेकर आया था।
विज्ञापन
दफ्तर के ही गार्ड रूम में इस शराब को रखा गया था। 10 दिन बाद इसे कहीं और भेजा जाना था। शराब चंडीगढ़ से लाई गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर अवैध शराब को बरामद कर लिया। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी पंकज की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी गार्ड को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन