फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal liquor recovered by the accused taken on remand

रिमांड पर लिए गए आरोपियों ने बरामद कराई अवैध शराब

Wed, 01 Sep 2021 01:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor recovered by the accused taken on remand
आगरा। जहरीली शराब पीने से 17 मौतों के बाद पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। मुख्य सरगना हेमंत और मनोज हाथ नहीं आ सके हैं। हालांकि डौकी पुलिस ने जेल भेजे गए चार आरोपी कस्टडी रिमांड पर लिए थे। उनकी निशानदेेही पर अवैध शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शराब को कब्जे में ले लिया गया है। नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। वहीं ताजगंज में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों की कस्टडी रिमांड के लिए बुधवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। पुलिस ने 14 दिन की रिमांड मांगी है।
विज्ञापन

जहरीली शराब पीने से ताजगंज, शमसाबाद, डौकी और इरादत नगर क्षेत्र में 17 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद नौ मुकदमे दर्ज हुए थे। पुलिस ने सात आरोपियों को गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत जेल भेजा था। एक आरोपी दारा सिंह दूसरे मुकदमे में जेल चला गया था। थाना डौकी पुलिस ने फतेहाबाद के वरीपुरा निवासी रामप्रकाश, जितेंद्र, कौलारा कला निवासी रामजीलाल और उसकी पत्नी इंद्रा देवी को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण के. वेंकट अशोक ने बताया कि चारों की तीन दिन की कस्टडी रिमांड कोर्ट ने दी थी। आरोपियों से पूछताछ की गई। उन्होंने कई लोगों के नाम बताए हैं, जिनके बारे में पता किया जा रहा है। इंद्रा देवी और रामजीलाल के घर से 15 पौव्वे अवैध शराब बरामद की गई। वहीं रामप्रकाश और जितेंद्र की निशानदेही पर आगरा से कुंडौल के बीच जंगल में छिपाकर रखी गई 58 पौव्वे शराब बरामद हुई। इनमें से सैंपल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। आरोपियों को मंगलवार को जेल में दाखिल कर दिया गया है।
उधर, थाना ताजगंज पुलिस ने जेल भेजे बच्चू सिंह, कमलेश और सनुज बंसल को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने 14 दिन की रिमांड मांगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि आरोपियों की रिमांड पर बुुधवार को सुनवाई होगी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हेमंत और मनोज की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। आरोपियों के कई साथी और रिश्तेदार पुलिस ने पकड़े थे। उनसे पूछताछ के बाद कई जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस दबिश दे रही है। एक टीम को आगरा से बाहर भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed