फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal construction on pasture land was removed with bulldozer.

Agra News: चारागाह की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर से हटवाया

Wed, 27 Sep 2023 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Sep 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction on pasture land was removed with bulldozer.
चारागाह की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर से हटवाया
विज्ञापन


- सूचना पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। तहसील सदर क्षेत्र के गांव धारऊ में चरागाह की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। बुधवार को जानकारी होने पर नायब तहसीलदार अखिल गोयल पुलिसबल और राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पैमाइश के बाद चरागाह की जमीन पर किए गए निर्माण को बुलडोजर से हटवाया।


तहसील क्षेत्र के गांव धारऊ में गाटा संख्या 945/.648 हेक्ट पर नींव भरकर निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिलाधिकारी को अवैध निर्माण की सूचना दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार अखिल गोयल के साथ मौके पर पहुंची। यहां चारागाह की जमीन की नापजोक की गई। पैमाइश के बाद हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया। जो निर्माण हो चुका था उसे बुलडोजर की मदद से हटवाया। निर्माण करने वालों को चेतावनी दी गई कि आगे से चरागाह की जमीन पर किसी प्रकार का अवैध निर्माण न किया जाए। वहीं रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed