फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal construction done for the third time 27 shops sealed in TRS Mall

UP: ये नहीं सुधरेंगे...तीसरी बार फिर किया अवैध निर्माण, टीआरएस मॉल में 27 दुकानें सील

Wed, 09 Jul 2025 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 09:13 AM IST
सार

टीआरएस मॉल में सील तोड़कर तीसरी बार अवैध निर्माण किया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद आवास विकास परिषद ने 27 दुकानों को सील किया है। 
 

विज्ञापन
Illegal construction done for the third time 27 shops sealed in TRS Mall
अवैध निर्माण सील - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में अवैध निर्माणकर्ताओं के हौसलें बुलंद हैं। सील तोड़कर तीसरी बार अवैध निर्माण करने पर सेक्टर-1 स्थित टीआरएस मॉल में मंगलवार को आवास विकास परिषद ने 27 दुकानों को सील किया है। आवंटी संतोष कुमार गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा योजना के सेक्टर-1 में न्यू शाहगंज निवासी संतोष कुमार गुप्ता को आवास विकास परिषद ने व्यावसायिक भूखंड 1/2 आवंटित किया था। भूखंड पर स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध निर्माण हुआ। परिषद ने अधिनियम 1965 की धारा 82 (1) और 82 (2) के तहत नोटिस व ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए थे। अवैध निर्माण हटाने पर पहली बार 18 अप्रैल 2024 को दुकानें सील की गईं। दूसरी बार 25 मई 2024 को दुकानें सील की गईं। दो बार सीलिंग के बावजूद सील तोड़कर तीसरी बार अवैध निर्माण पर अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने टीआरएस मॉल की 27 दुकानों को सील किया है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2 सूरजपाल ने आवंटी संतोष कुमार गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए जगदीशपुरा थाना में तहरीर दी है। प्रवर्तन अधिकारी रिटा. कर्नल जीएम खान ने बताया कि सीलिंग के दौरान आवंटी व अन्य लोगों ने भारी विरोध किया। सरकारी कार्य में बाधा डाली। 27 दुकानों को सील किया गया है। रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed