{"_id":"5e2f0ff58ebc3e7090294e82","slug":"illegal-construction-demolished-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, 26 अतिक्रमण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, 26 अतिक्रमण ध्वस्त
Tue, 28 Jan 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के ताजगंज गोबर चौकी और राजीव नगर क्षेत्र में सोमवार को नगर निगम का बुलडोजर चला। दोपहर में प्रवर्तन दल के साथ निगम के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान 26 अतिक्रमण ढहाए गए। फतेहाबाद रोड पर तंदूर में कोयला जलाने और पॉलीथिन पकड़ने जाने पर प्रवर्तन दल ने कुल 1.09 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।
सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रवर्तन दल ने 26 टिन शेड और अतिक्रमण ढहाए। इनसे 73 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम की लोगों से तकरार भी हुई।
लोगों की शिकायत थी कि तोड़ने से पहले नोटिस नहीं दिया गया। प्रवर्तन दल ने पंजाब एंड सिंध बैंक फतेहाबाद रोड शाखा के बाहर नाले पर रखा खोखा भी हटाया। इसके बाद प्रवर्तन दल ने फतेहाबाद रोड पर स्माइली ढाबे और अभिषेक ढाबे पर छापा मारा, जहां तंदूर में कोयला जलता हुआ मिला।
विज्ञापन
एनजीटी के आदेश पर 35 हजार रुपये का जुर्माना ढाबों पर लगाया गया। प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल करने पर राजस्व निरीक्षक वैभव यादव और सेनेटरी इंस्पेक्टर हरी शंकर ने 1100 रुपये का जुर्माना लिया। प्रवर्तन दल ने सोमवार को कुल 1.09 लाख रुपये का जुर्माना वसूलकर नगर निगम कोष में जमा कराया।