फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IG Nachiketa Jha inspected the security of Shri Krishna Janmabhoomi and Idgah in Mathura

मथुरा: गोरखपुर की घटना के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश, आईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 04 Apr 2022 10:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Apr 2022 10:04 PM IST
सार

आईजी नचिकेता झा ने सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा का जायजा लिया। मंगलवार को एडीजी सुरक्षा स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक लेंगे। वह शाम को ही मथुरा पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन
IG Nachiketa Jha inspected the security of Shri Krishna Janmabhoomi and Idgah in Mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान और पास में स्थित ईदगाह मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आगरा जोन नचिकेता झा ने सोमवार को मथुरा के अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा का जायजा लिया। सुरक्षा में थोड़ी बहुत खामियां मिलने पर तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। साथ ही दोनों धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा ड्यूटी की भी जानकारी ली।

विज्ञापन


आईजी ने गोविंदनगर गेट से श्रीकृष्ण जन्मस्थान से प्रवेश किया। फिर यहां पर केशवेदव, गर्भगृह, भागवत भवन, आवासीय गेट, मुख्यद्वार, पार्किंग का निरीक्षण किया। इन स्थलों पर मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों से पूरी जानकारी की और उनकी समस्या भी जानी। इसके बाद आईजी ने ईदगाह की सुरक्षा का भी परखा। 

विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश 

दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा परखने के बाद सजग और सतर्क रहने के निर्देश दिए। सुरक्षाकर्मियों को होने वाली कोई भी परेशान तत्काल बताने के लिए कहा। करीब दो घंटे तक दोनों धार्मिक स्थलों की बारीकी से सुरक्षा परखने के बाद ड्यूटियों की भी जानकारी आईजी ने ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होगी। इसके लिए एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह मथुरा पहुंच चुके हैं। एडीजी सुरक्षा का जायजा लेने के बाद बैठक लेंगे। निरीक्षण में सीआरपीएफ के कमांडेंट (द्वितीय) विशाल सिंह, एसपी सुरक्षा आनंद कुमार, सीओ केजेएस राममोहन शर्मा के अलावा सुरक्षा के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed