फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If the examination form is not filled, the lock will be installed in the university today

परीक्षा फार्म नहीं भरवाया तो आज विश्वविद्यालय में लगाएंगे ताला

Thu, 22 Jul 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
If the examination form is not filled, the lock will be installed in the university today
परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देते एबीवीपी के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Agra City
आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव को अतिथि गृह में ज्ञापन दिया गया। यह बताया गया कि सर्वर की समस्या की वजह से अभी करीब 10 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं। इनका परीक्षा फॉर्म भरवाया नहीं गया तो संगठन बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय में तालाबंदी करेगा।
विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी में छात्र-छात्राओं को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया। फॉर्म भरे जाने पर ही वह परीक्षा में शामिल हो सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। संगठन के महानगर मंत्री शुभम कश्यप का कहना है कि परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार सुबह तक नहीं खोली जाती तो संगठन को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में संगठन के प्रांत शोध कार्य प्रमुख मनमोहन, कुणाल दिवाकर, नितिन माहेश्वरी, पुनीत कुमार, अंशुमान कौशिक, विवेक जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed