फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'If students do not get marks, they will not be able to take admission anywhere'

विद्यार्थियों को अंक न मिले तो कहीं प्रवेश नहीं ले सकेंगे

Thu, 12 Aug 2021 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
'If students do not get marks, they will not be able to take admission anywhere'
आगरा। ऑल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (अप्सा) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री व माध्यमिक शिक्षामंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को संबोधित ज्ञापन यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव, मेरठ सहस्त्रांशु राणा को ज्ञापन दिया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम की गड़बड़ियों को ठीक कराने की मांग की। कहा कि विद्यार्थियों को अंक न मिले तो वह आगे की कक्षाओं में प्रवेश भी नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

स्कूल संचालकों ने बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के परिणाम में प्रमोटेड और विद-हेल्ड दर्शाया गया है। जबकि संबंधित विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से बोर्ड के निर्धारित फार्मूले के अनुसार अंक दिए गए थे। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सक्सेना की ओर से चेतावनी दी गई कि गड़बड़ियों को जल्द से जल्द ठीक नहीं कराया गया था तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कक्षा 12 के वह विद्यार्थी अधिक परेशान हैं, जिनको उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन करना है। आवेदन के समय अंक मांगे जा रहे हैं। बोर्ड की ओर से मांग न सुनी जाने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में डॉ. गीताराम लवानियां, मोरध्वज राजपूत, दिगंबर सिंह चौधरी, सुभाष जादौन, छोटू कुमार राजपूत, चौधरी देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed