फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If complaint is received against accountants then investigation should be done first.

Agra News: लेखपालों के खिलाफ शिकायत मिले तो पहले हो जांच

Tue, 22 Oct 2024 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 22 Oct 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
If complaint is received against accountants then investigation should be done first.
कासगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने सोमवार को लेखपालों की समस्या उठाईं। पदाधिकारियों ने कहा कि लेखपाल के खिलाफ शिकायत आने पर कार्रवाई से पूर्व निष्पक्ष जांच कराए। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया जिसमें अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई्र। जिला संयोजक लेखपाल दीपक भारद्वाज ने कहा कि भूमि विवाद सहित अधिकांश समस्याओं के निस्तारण के लिए लेखपाल के पास लोग आते हैं। गांवों की विविध योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराना, अवैध कब्जा हटवाना सहित अन्य जिम्मेदारी में लेखपाल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन कार्रवाई को लेकर कुछ लोग लेखपाल व उसके परिवार से रंजिश मान लेते हैं। तरह-तरह से उन्हें फंसाने व झूठी शिकायतों के माध्यम से उनके खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने पर शिकायत मिलने पर पहले निष्पक्षता के साथ जांच हो और उसके बाद कार्रवाई की जाए। शिकायत झूठी होने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed