फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Identity card with QR code for room inspectors

Agra News: कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र

Wed, 01 Jan 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 01 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Identity card with QR code for room inspectors
कासगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र दिया जाएगा। केंद्रों पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी विद्यालयों के शिक्षक होंगे। परीक्षा में फर्जी शिक्षकों की तैनाती रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।जिले में 39891 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 20788 और इंटरमीडिएट के 19103 परीक्षार्थी हैं। परीक्षाएं 59 परीक्षा केंद्रों पर होंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्ष निरीक्षक बनाने की प्रक्रिया बदल दी है। शिक्षकों का पूरा डाटा पहले ही वेबसाइट पर अपलाेड करा लिया गया है। इसके आधार पर उनके परिचय पत्र जारी होंगे। क्यूआर कोड लगे कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र में नाम, ड्यूटी का स्थान, फोटो, विद्यालय का नाम, स्नातक का विषय, अध्यापन का विषय, पद, मोबाइल नंबर आदि जानकारी होगी। केंद्रों पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी विद्यालयों के शिक्षक होंगे। केंद्र व्यवस्थापक अब सभी कक्ष निरीक्षक अपने विद्यालय के तैनात नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed