{"_id":"5c5531adbdec2259b05bb8da","slug":"husband-wife-fights-over-mobile-phone-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन को लेकर पति-पत्नी में रार, थाने में जमकर हुआ 'फैमिली ड्रामा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन को लेकर पति-पत्नी में रार, थाने में जमकर हुआ 'फैमिली ड्रामा'
Sat, 02 Feb 2019 11:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक दंपती के बीच मोबाइल ने रार कर दी। पत्नी के हर समय मोबाइल पर बात करने से पति नाराज हो गया। उसने पत्नी से मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
इस पर नाराज पत्नी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। मोबाइल को लेकर थाने में काफी देर तक फैमिली ड्रामा हुआ। पुलिस ने दंपती को काफी देर तक समझाया। इसके बाद दोनों मान गए।
विज्ञापन
मामला जगदीशपुरा क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। एक युवक मजदूरी करता है। वो जब भी घर आता पत्नी उसे मोबाइल पर बात करती हुई मिलती। वो पूछता तो पत्नी एक ही बात कहती कि मायके में बात कर रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोनों में झगड़ा हो गया। इस दौरान पति ने पत्नी से मोबाइल छीन लिया। मोबाइल न देने से नाराज पत्नी पति की शिकायत लेकर थाने आ गई। वो कार्रवाई की मांग करने लगी।
बाद में पुलिस ने उससे झगड़े का कारण पूछा। मोबाइल का मामला निकलने पर पुलिस ने पति को भी बुला लिया। दोनों के बीच बात की। तब झगड़ा खत्म हो सका। यह मामला थाने में चर्चा का विषय बना रहा है।