फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband was murdered with a sharp weapon Police presented stone in court accused wife acquitted

UP News: धारदार हथियार से हुई थी पति की हत्या...पुलिस ने कोर्ट में पेश किया पत्थर, आरोपी पत्नी हुई बरी

Fri, 20 Sep 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 12:02 AM IST
सार

आगरा पुलिस का गजब कारनामा सामने आया है। जिस युवक की मौत धारदार हथियार से हुई, उसके आला कत्ल में पत्थर पेश कर दिया गया। इस मामले में मृतक की पत्नी को आरोपी बनाया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद पत्नी को बरी कर दिया है।  
 

विज्ञापन
Husband was murdered with a sharp weapon Police presented stone in court accused wife acquitted
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस के भी गजब कारनामे हैं। एक युवक की हत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार चाकू से गोदकर की गई थी। पुलिस ने अदालत में आलाकत्ल के तौर पर 20 से 25 किलो वजन का पत्थर दिखाया। इधर, कोर्ट में गवाह भी मुकर गया। इसके चलते साक्ष्यों व गवाही के आधार पर अपर जिला जज-16 अपूर्व सिंह ने पति की हत्यारोपी पत्नी, एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के श्याम बिहार कॉलोनी निवासी ब्रजेश देवी को बरी कर दिया।
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला में दर्ज मुकदमे के अनुसार थान सिंह ने अपने पिता राजेंद्र सिंह की हत्या के संबंध में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि 7 जून 2007 की वह अपने पिता राजेंद्र सिंह, माता ब्रजेश देवी, भाई विकास, अर्जुन और बहन खुशबू, शीतल घर की छत पर सो रहा था। रात करीब 1 बजे पड़ोस में रहने वाला लक्ष्मण पुत्र भिक्की राम अपने अन्य तीन साथियों के साथ छत पर आया। पिता राजेंद्र सिंह के सिर और चेहरे पर चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। शोर मचाने पर आरोपी छत से कूदकर भाग गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने लक्ष्मण सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मृतक राजेंद्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में भी चाकू से गोदकर हत्या होन की पुष्टि हुई। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी लक्ष्मण का नाम निकालकर मृतक की पत्नी ब्रजेश को हत्या के आरोप में जेल भेजा था। पुलिस ने 20 से 25 किलो वजन का पत्थर भी घटना में प्रयुक्त दर्शाकर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed